फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Burnt youth, including a bike from a hiatus current

हाईटेंशन करंट से बाइक सहित जिंदा जला युवक

Sat, 10 Nov 2018 12:20 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला/ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Updated Sat, 10 Nov 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
Burnt youth, including a bike from a hiatus current
युवक की करंट से जलकर मौत होने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
जानसठ में भैया दूज पर बहन से टीका कराकर ड्यूटी पर जा रहे बाइक सवार खतौली चीनी मिल कर्मचारी अरविंद (30) की शुक्रवार सुबह हादसे में मौत हो गई। गांव सादपुर के पास उसकी बाइक एक बिजली के खंभे से टकरा गई और टक्कर लगने के बाद खंभे से तार टूट गया और उसमें दौड़ रहे करंट ने चीनी मिल कर्मचारी और बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। करंट के कारण बाइक और युवक दोनों जल गए।   
विज्ञापन


अरविंद जानसठ थाना क्षेत्र के गांव मंतौड़ी निवासी धर्मसिंह का पुत्र था। शुक्रवार को खतौली चीनी मिल के पेराई सत्र शुभारंभ होना था। अरविंद को भी मिल में ड्यूटी करनी थी। ड्यूटी पर जाने से पहले वह शुक्रवार सुबह बाइक से अपनी बहन की ससुराल काटका  पहुंचा और भैया दूज पर तिलक कराने के बाद खतौली मिल के लिए चला दिया।
विज्ञापन


जानसठ-खतौली मार्ग पर गांव सादपुर के पास अचानक उसकी बाइक अनियंत्रित होकर 11 हजार केवीए की हाईटेंशन लाइन के खंभे से जा टकराई और तार टूटकर अरविंद व बाइक के ऊपर आ गिरा। अरविंद मौके पर ही जिंदा जल गया। बाइक भी पूरी तरह से जल गई। वहां से गुजरने वाले ग्रामीणों ने इस दर्दनाक हादसे को देखा तो उनके भी दिल दहल गए। ग्रामीणों ने पुलिस को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने विद्युत निगम अधिकारियों को फोन कर लाइन से आपूर्ति बंद कराई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, तब तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई थी। अरविंद मिल नहीं पहुंचा और उससे कोई संपर्क भी नहीं हुआ तो परिजनों ने उसकी शुरू की। परिजन थाने में पहुंचे तो पुलिस ने बाइक सवार के साथ हादसा होने की जानकारी दी। परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। जहां पर परिजनों ने मृतक की शिनाख्त अरविंद के रुप में की। अरविंद की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। हादसे की खबर लगने पर मिल के कर्मचारियों ने गहरा शोक प्रकट किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed