फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Burnt car on highway

हाईवे पर जली कार

Sun, 01 May 2016 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Sun, 01 May 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
Burnt car on highway
accident - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मंसूरपुर। नेशनल हाईवे पर चलती टाटा मैजिक गाड़ी में अचानक आग लगने से यात्रियों में अफरातफरी मच गई। यात्री गाड़ी से कूदकर भाग निकले। देखते ही देखते गाड़ी धू-धूकर जलने लगी। लोगों ने आग को बुझाया, तब तक गाड़ी पूरी तरह से जल चुकी थी। गनीमत यह रही कि हादसा टल गया और यात्री आग की चपेट में आने से बच निकले।
विज्ञापन


खतौली से मुजफ्फरनगर जाने के लिए कई टाटा मैजिक गाड़ियां चलती है। शुक्रवार की सुबह 11 बजे के करीब चालक गाड़ी में करीब एक दर्जन से  अधिक यात्रियों को खतौली से बैठाकर मुजफ्फरनगर के लिए चला था। जिसमें महिलाएं व बच्चे भी  शामिल थे। नेशनल हाईवे पर मंसूरपुर क्षेत्र में चालक ने इंजन में लगी वायरिंग से चिंगारियां निकलती देखी। चालक ने हाईवे पर ही टाटा मैजिक गाड़ी रोक दी। गाड़ी रोकते ही आग लगनी शुरू हो गई।
विज्ञापन


आग को देखकर यात्रियों में अफरातफरी मच गई। गाड़ी से सभी यात्री कूदकर भाग निकले। यात्रियों के निकले ही आग ने पूरी गाड़ी को चपेट में ले लिया। देखते ही देखते गाड़ी आग का गोला बन गई। धू-धूकर गाड़ी को चलते देख आसपास के लोग एकत्र हो गए। लोगों ने पानी, रेत व मिट्टी डालकर आग को बमुश्किल बुझाया। इतना आग बुझी, तब तक गाड़ी पूरी तरह जल चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed