फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Bullion traders courted arrest

सर्राफा कारोबारियों ने गिरफ्तारियां दीं

Sun, 20 Mar 2016 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Sun, 20 Mar 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
Bullion traders courted arrest
strike - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। केंद्र सरकार द्वारा सोने पर एक्साइज ड्यूटी लगाए जाने और व्यापारियों पर इंस्पेक्टर राज थोपने के विरोध में उद्योग व्यापार संगठन ने शिव चौक पर नारेबाजी कर गिरफ्तारियां दीं। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के नगर अध्यक्ष राकेश त्यागी और सर्राफा एसोसिएशन कटहेरा मोचियान के अध्यक्ष पवन वर्मा के नेतृत्व में सैकड़ों व्यापारी शिवचौक पहुंचे। नारेबाजी करते हुए व्यापारियों ने गिरफ्तारी दी।
विज्ञापन


व्यापारियों ने बीजेपी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और आरोप लगाया कि सरकार हिटलरशाही पर उतर आई है। राकेश त्यागी ने कहा कि व्यापारियों ने शनिवार से जेल भरो आंदोलन शुरू किया है।
विज्ञापन


सरकार नहीं चेती तो व्यापारी किसी भी कुर्बानी से पीछे नहीं हटेंगे। सपा व्यापार सभा के अभिजीत सैनी ने कहा कि उनका पूरा समर्थन व्यापारियों के साथ है। गिरफ्तारी देने वालों में आनंद स्वरूप गर्ग, भूरा कुरैशी, सुनील तायल, सुशील गोयल, शिवकुमार सिंघल, पवन अग्रवाल, जयपाल सिंह, सुनील वर्मा, इकरार अहमद फारुकी, फुरकान, बलविंदर सिंह, संजय शर्मा, सतीशपाल, परमानंद सैनी, इरफान आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed