फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Bullets fired in the dispute of playing cricket

क्रिकेट खेलने के विवाद में गोलियां चलीं

Thu, 09 Apr 2020 10:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
Bullets fired in the dispute of playing cricket
मंसूरपुर (मुजफ्फरनगर)। क्रिकेट खेलने के विवाद में गांव अभीपुरा में हुई फायरिंग में किशोर सहित दो लोग घायल हो गए। विरोध में ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। सूचना पर सीओ खतौली कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

मंसूरपुर थाना क्षेत्र के गांव अभीपुरा स्थित सूखे तालाब में गांव के साथ ही दौलतपुर के भी युवक क्रिकेट खेलते हैं। बृहस्पतिवार सुबह दोनों गांव के युवकों में खेलने के दौरान विवाद हो गया था। दोपहर करीब दो बजे दौलतपुर के चार युवक अभीपुरा पहुंचे और गाली गलौज करते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। अभीपुरा निवासी रविंद्र पुत्र खड़कसिंह और घोलू (12) पुत्र जगरोशन गोली लगने से घायल हो गए। हमलावर धमकी देते हुए फरार हो गए। इसके बाद अभीपुरा के ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही सीओ खतौली आशीष प्रताप सिंह थाना सिखेड़ा, मंसूरपुर, खतौली व पीएसी के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने हमलावरों की तलाश की गई, लेकिन वे हत्थे नहीं चढ़े। मामले में चार युवकों के खिलाफ खड़क सिंह द्वारा तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

मोबाइल क्लिप में कैद हुए हमलावर
फायरिंग करने वाले हमलावर मोबाइल से बनाई गई वीडियो क्लिप में कैद हो गए हैं, जो गाली-गलौज करते हुए फायरिंग करते दिख रहे हैं। घटनास्थल से कई खोखे भी बरामद हुए हैं, जिन्हें पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। ग्रामीणों का कहना है कि सुबह 11 बजे भी हमलावरों ने गांव में आकर फायरिंग की थी। इसके बाद दोपहर दो बजे फिर से गांव में आकर हमला किया गया। सीओ खतौली आशीष प्रताप सिंह का कहना है कि फायरिंग करने वाले चारों हमलावर चिह्नित कर लिए गए हैं। इनमें गांव दौलतपुर निवासी काला, शुभम, सुमित और विनीत शामिल हैं। हमलावरों की तलाश की जा रही है और बहुत जल्द उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed