{"_id":"5f5525398ebc3e43a0360468","slug":"bullets-fired-in-a-conflict-between-two-sides-khatauli-news-mrt5000048148","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पक्षों के बीच संघर्ष में गोलियां चलीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो पक्षों के बीच संघर्ष में गोलियां चलीं
विज्ञापन
मीरापुर में दो पक्षों में विवाद के बाद तनाव होने पर गश्त करती पुलिस।
- फोटो : KHATAULI
दो पक्षों के बीच संघर्ष में गोलियां चलीं
मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। कस्बे के मोहल्ला मुश्तर्क निवासी दो पक्षों में मामूली कहासुनी के बाद जमकर पथराव हो गया। दोनों पक्षों में चार राउंड फायरिंग हुई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के पहुंचते ही दोनों पक्ष के लोग फरार हो गए। पुलिस ने दोनों पक्ष से तीन लोगों को हिरासत में लेकर आठ लोगों के विरुद्ध एनसीआर दर्ज कर ली है। तीन लोगों का शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया है। संघर्ष के बाद कस्बे में दहशत का माहौल है। शांति व्यवस्था बनाने के लिए पुलिस लगातार गश्त कर रही है।
मोहल्ला मुश्तर्क निवासी जीशान शिबली व अलताफ के बीच पैसों के लेनदेन को लेकर शनिवार को कहासुनी के बाद गालीगलौज हो गई थी। इस विवाद का हल मौके पर मौजूद लोगों ने करा दिया था। इसकी सूचना दोनों पक्ष के परिजनों को मिली, तो दोनों पक्ष से लोग लाठी डंडे लेकर आमने सामने आ गए और जमकर पथराव हुआ। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची तथा दोनों ओर से तीन युवकों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने इस संबंध में शेरखान, शाहनजर, शिबली, इमरान, नौशाद, आराफात, अलताफ, अदनान व महताब के विरुद्ध एनसीआर दर्ज कर ली। इसके बाद कस्बे के लोग दोनों पक्षों में फैसला कराने का प्रयास करने लगे। इसके बावजूद रविवार दोपहर को दोनों पक्ष एक बार फिर आमने सामने आ गए और जमकर पथराव हुआ। इस दौरान कुछ खुराफाती लोगों ने माहौल बिगाड़ने का प्रयास करते हुए चार राउंड फायरिंग की, जिसे लोगों में भगदड़ मच गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, जिन्हें देखकर माहौल बिगाड़ रहे युवक फरार हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों से आठ लोगों के विरुद्ध एनसीआर दर्ज करते हुए आराफात पुत्र नफीस तथा शेरखान व शाहनजर पुत्रगण इसलाम का शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया। फायरिंग व पथराव के कारण मोहल्ला मुश्तर्क में दहशत का माहौल बना हुआ है। पुलिस दोनों पक्ष से माहौल बिगाड़ने का प्रयास कर रहे लोगों की तलाश में दबिश दे रही है तथा शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए पुलिस लगातार गश्त कर रही है।