फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Bullet fired over dispute over plucking blackberries, one injured

Muzaffarnagar News: जामुन तोड़ने के विवाद में चली गोली, एक घायल

Thu, 04 Jul 2024 05:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jul 2024 05:12 AM IST
विज्ञापन
Bullet fired over dispute over plucking blackberries, one injured
शाहपुर। जामुन तोड़कर वापस जा रहे युवकों की दूसरे पक्ष के युवकों से कहासुनी हो गई। इस दौरान गोली भी चली, जिससे एक युवक घायल हो गया। घायल को सीएचसी पर भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन



गांव सांझक निवासी शहजाद ने थाने पर तहरीर देकर बताया कि बुधवार को वह गांव के ही तालिब, मोहसिन व नौमान के साथ गांव बरवाला से गांव मांडी जा रहे नाले की पटरी पर खड़े जामुन के पेड़ों से जामुन तोड़कर वापस जा रहा था। इसी दौरान बाइक सवार गांव बरवाला निवासी तीन युवक वहां पहुंचे और उन्हें जामुन खाने व तोड़ने को मना किया।
विज्ञापन

इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी व गाली गलौज हो गई। एक युवक ने तमंचा से गोली चला दी जो तालिब की कमर को छूती हुई निकल गई, जिससे वह घायल हो गया। घायल को लेकर उसके साथी शाहपुर थाने पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने घायल को स्थानीय सीएचसी पर भर्ती कराया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस का कहना है कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed