फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Bull died due to roadways bus collision, villagers blocked

Muzaffarnagar News: रोडवेज बस की टक्कर लगने से बैल की मौत, ग्रामीणों ने जाम लगाया

Fri, 19 May 2023 12:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 19 May 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Bull died due to roadways bus collision, villagers blocked
खतौली के गांव भैंसी में हुए सडक हादसे के बाद जीटी रोड पर जाम लगाकर बैठे ग्रामीणों को समझाते सीओ
हादसे में किसान और एक ई-रिक्शा चालक भी घायल हो गया
विज्ञापन

एसडीएम और सीओ ने समझा-बुझाकर जाम खुलवाया

संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली (मुजफ्फरनगर)। गांव भैंसी में रोडवेज की अनुबंधित बस ने बैल बुग्गी में टक्कर मार दी। हादसे में बैल की मौत हो गई, जबकि किसान और एक ई- रिक्शा चालक घायल हो गया। नाराज ग्रामीणों ने जीटी रोड पर जाम लगा दिया। एसडीएम और सीओ ने समझा-बुझाकर जाम खुलवाया।
गांव भैंसी निवासी किसान कंवरपाल खेत से बैल बुग्गी लेकर लौट रहा था। जीटी रोड पर भैंसी नाले के पास मुजफ्फरनगर से मेरठ जा रही रोडवेज की अनुबंधित बस ने किसी वाहन को बचाने के प्रयास में बुग्गी में टक्कर मार दी। हादसे में बुग्गी नाले में गिर गई और किसान कंवरपाल घायल हो गया। बैल की मौत हो गई। बुग्गी के आगे चल रहे गांव भैंसी निवासी ब्रजपाल की ई-रिक्शा भी नाले में गिर गई। वह भी घायल हो गया। ग्रामीणों ने जेसीबी की मदद से बैल का शव और बुग्गी व ई-रिक्शा को नाले से बाहर निकाला।
विज्ञापन

दुर्घटना के बाद भाग रहे बस चालक का ग्रामीणों ने पीछा कर खतौली में पकड़ लिया। मगर, चालक फरार हो गया। ग्रामीण बस को लेकर गांव आ गए। ग्रामीणों ने कार्रवाई की मांग को लेकर जीटी रोड पर करीब आधा घंटा तक जाम लगाए रखा। एसडीएम सुबोध कुमार और सीओ डॉ रवि शंकर ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। ग्रामीण थाने पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने घायल कंवरपाल के पुत्र विकास की तहरीर पर दुर्घटना का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



वाहनों की लग गई लंबी कतार, रूट डायवर्ट
इस दौरान जीटी रोड पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। पुलिस ने गंग नहर पुल पर बैरिकेडिंग कर वाहनों को गंग नहर पटरी से निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed