फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Bulandshahr's Kirti, Hapur's Gargi, Sambhal Ki Kajal Champion

बुलंदशहर की कीर्ति, हापुड़ की गार्गी, संभल की काजल चैंपियन

Wed, 12 Sep 2018 12:26 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला/ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Updated Wed, 12 Sep 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
Bulandshahr's Kirti, Hapur's Gargi, Sambhal Ki Kajal Champion
खेल प्रतियोगिता की विजेता छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला
विद्या भारती की ओर से हुई तीन दिवसीय 31वीं प्रांतीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का समापन हो गया। अंडर-14 बालिका वर्ग की व्यक्तिगत चैंपियनशिप का खिताब बुलंदशहर की कीर्ति सिंह ने जीता। अंडर-17 की व्यक्तिगत चैंपियनशिप हापुड़ की गार्गी महल ने जीती। अंडर-19 बालिका वर्ग की व्यक्तिगत चैंपियन संभल की काजल चौहान बनी। विजेता खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री एवं सांसद डॉ संजीव बालियान ने पुरस्कृत किया।
विज्ञापन


लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में हुई प्रतियोगिता के समापन के दौरान सांसद डॉ बालियान ने कहा कि देश में खेल संस्कृति को बढ़ावा मिल रहा है। इस वर्ष एशियाड में भारत का प्रदर्शन सर्वश्रेष्ठ रहा, लेकिन हम अभी भी राष्ट्र की जनसंख्या के अनुपात की दृष्टि से पीछे हैं और आगे बढ़ने हेतु प्रयत्नशील हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बच्चों से जकार्ता एशियाड में देश के लिए पदक जीतने वाले खिलाड़ियों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अध्यक्ष डीएवी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य शिवकुमार यादव ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए खेलकूद बहुत ही आवश्यक है। खेलों को लेकर अब अभिभावकों में भी जागरूकता बढ़ रही है। विद्या भारती के प्रदेश मंत्री अरुण खंडेलवाल ने पदक विजेता खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरे दिन हुई प्रतिस्पर्धा में बालक वर्ग की अंडर-19 की 3000 मीटर दौड़ एवं 6000 मीटर दौड़ में लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज का खिलाड़ी अनुज कुमार स्वर्ण पदक जीता। अंडर-19 बालिका वर्ग रिले रेस 4 गुणा100 में मुजफ्फरनगर की काजल, प्रेरणा, अंजलि, अंजलि चौहान ने स्वर्ण पदक हासिल किया।

पुरुष वर्ग में इसी प्रतियोगिता में मुजफ्फरनगर के निखिल, नित्यम, रितिक, हिमांशु ने भी प्रथम स्थान पया। समापन समारोह में भारतीय शिक्षा समिति पश्चिमी उप्र के प्रदेश निरीक्षक महेशचंद शर्मा, संभाग निरीक्षक शिवकुमार, संस्कृति बोध परियोजना के प्रांतीय प्रमुख यशपाल सिंह, विद्यालय प्रबंधक विनोद कुमार मित्तल,


विद्यालय अध्यक्ष सुभाषचंद गुप्ता, प्रबंध समिति के सदस्य देवेंद्र गर्ग, रविंद्र बंसल, श्यामलाल मित्तल, जयप्रकाश गर्ग, वेदप्रकाश सिंघल, सुधा मजूमदार , योगेंद्र जैन, पूर्व प्रधानाचार्य भूदेव सिंह, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ केजी अरोरा, प्रधानाचार्य सतीश उपाध्याय, भागवंती की प्रधानाचार्या सुनीता गौड़, डॉ विनीत चौहान, संजीव राजपूत, प्रधानाचार्य हरिओम सहस्त्रबुद्धे, आनंद कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed