फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Buggy rider dies due to car collision

कार की टक्कर से बुग्गी सवार युवक की मौत

Sat, 26 Dec 2020 12:29 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Dec 2020 12:29 AM IST
विज्ञापन
Buggy rider dies due to car collision
मुजफ्फरनगर। शहर के वहलना-पीनना बाईपास पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से बुग्गी सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका भतीजा घायल हो गया। हादसे के बाद आरोपी चालक कार छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव सुजड़ू के कूंगरपट्टी निवासी नूर मोहम्मद उर्फ नूरू (35) वहलना औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्टरी में बुग्गी चालक का काम करता था। शुक्रवार दोपहर डेढ़ बजे नूर मोहम्मद भतीजे सलीम के साथ फैक्टरी से घर लौट रहा था। जैसे ही दोनों वहलना-पीनना बाईपास पर पहुंचे, सामने से आती तेज रफ्तार कार ने उनकी बुग्गी में टक्कर मार दी। हादसे में नूर मोहम्मद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सलीम को मामूली चोटें आईं। हादसे के बाद चालक कार को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार को कब्जे में लेते हुए नूर मोहम्मद को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां मृत घोषित किए जाने के बाद शव को मोर्चरी भेज दिया गया। भतीजे सलीम ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ हादसे की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed