फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Buffalo Buggy Racing Competition

भैंसा बुग्गी दौड़ प्रतियोगिता में 11 लोगों पर मुकदमा दर्ज

Sun, 13 Oct 2019 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Oct 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
Buffalo Buggy Racing Competition
मोरना/खतौली (मुजफ्फरनगर)। कस्बा भोकरहेड़ी में शर्त लगाकर भैंसा बुग्गी दौड़ कराने के मामले में भोपा पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम, राहगीरों के जीवन से खिलवाड़ करने, जान जोखिम में डालने के आरोप में 11 लोगों के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। उधर, भोपा-मोरना क्षेत्र में भैंसा बुग्गी दौड़ाने वाले लोगों को चिह्नित कर नोटिस देकर उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

भोपा थाना प्रभारी मगनवीर सिंह गिल ने बताया कि जिला बागपत में भैंसा बुग्गी को व्यस्त मार्ग पर भगाने से दो राहगीरों की मौत हो गई थी। इसके चलते उत्तर प्रदेश सरकार ने इनको तुरंत रोके जाने को लेकर कड़े आदेश दिए थे। शनिवार को कस्बा भोकरहेड़ी में शर्त लगाकर भैंसा बुग्गी की 10 किलोमीटर दौड़ प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता शुकतीर्थ से शुरू होकर वाया मोरना होते हुए कस्बा भोकरहेड़ी में आकर खत्म हुई। पुलिस ने इस मामले में प्रतियोगिता की अनुमति नहीं लेने, व्यस्त मार्ग पर राहगीरों और ग्रामीणों के जीवन से जानलेवा खिलवाड़ करने, जीवन संकट की घटना घटित होने के अंदेशा होने, पशुओं के साथ अमानवीय व्यवहार और क्रूरता करने के आरोप में दौड़ प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले पांच भैंसा बुग्गी स्वामियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। इनमें कस्बा भोकरहेड़ी के अनुज पुत्र प्रमोद, अंकित ठाकुर पुत्र हरपाल, अंकित पुत्र निरंजन, शैंकी पुत्र अजय कुमार, संजीव पुत्र डेबू, किशन, रमन, विशु, सोनू, बॉबी, धर्म, श्रीपाल आदि के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। शुकतीर्थ पुलिस चौकी प्रभारी सुनील अत्री ने बताया कि शुकतीर्थ सहित आदि व्यस्त मार्गों पर भैंसा बुग्गी दौड़ाने वाले चालकों को समझाते हुए नामजद नोटिस दिए जा चुके हैं।
विज्ञापन

खतौली में नहीं होने दी थी प्रतियोगिता
मोरना। सीओ आशीष प्रताप सिंह व इंस्पेक्टर संतोष कुमार त्यागी ने खतौली क्षेत्र में होने वाली भैंसा बुग्गी प्रतियोगिता पर रोक लगा दी थी। सीओ ने चेतावनी देते हुए कहा था कि अगर भैंसा बुग्गी दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई तो आयोजकों के अलावा भैंसा स्वामियों के विरुद्ध संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। पुलिस की सख्त चेतावनी की वजह से क्षेत्र में भैंसा बुग्गी दौड़ प्रतियोगिता नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed