फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Budhana's Green Hospital sealed, children's nursery was running illegally

Muzaffarnagar News: बुढ़ाना के ग्रीन हॉस्पिटल पर सील, अवैध रूप से चल रही थी बच्चों की नर्सरी

Tue, 28 May 2024 05:11 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Tue, 28 May 2024 05:11 AM IST
विज्ञापन
Budhana's Green Hospital sealed, children's nursery was running illegally
मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. महावीर सिंह फौजदार के निर्देश पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अन्नू चौधरी ने कस्बे के ग्रीन हॉस्पिटल में छापा मारा। हॉस्पिटल में अवैध रूप से बच्चों की नर्सरी चलती हुई मिली। नर्सरी में मौजूद बच्चे को दूसरे चिकित्सालय में स्थानांतरित किया गया। मौके पर बालरोग चिकित्सक नहीं मिला। प्रभारी चिकित्साधिकारी ने एनआईसीयू नर्सरी वार्ड को सील कर दिया। उन्होंने बताया कि इस हॉस्पिटल को पांच दिन पहले नोटिस भी दिया गया था।
विज्ञापन

प्रभारी चिकित्साधिकारी डाॅ. अन्नू चौधरी स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ सोमवार को दोपहर करीब दो बजे कस्बे के हिंडन नदी पुल पार ग्रीन हॉस्पिटल में पहुंचे। मौके पर हॉस्पिटल में कोई भी बालरोग चिकित्सक नहीं मिला। हॉस्पिटल में अवैध रूप से बच्चों की नर्सरी का संचालन किया जा रहा था।
विज्ञापन

इस टीम ने अवैध रूप से संचालित एनआईसीयू वार्ड में भर्ती एक बच्चे को दूसरे हॉस्पिटल में स्थानांतरित करवाया। हाॅस्पिटल का संचालन करने वाले बच्चों की नर्सरी से संबंधित कोई प्रमाणपत्र अथवा पंजीकरण प्रमाणपत्र नहीं दिखा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि हॉस्पिटल के संचालकों ने छापा मारने गए टीम के साथ दुर्व्यवहार भी किया। प्रभारी चिकित्साधिकारी ने अवैध रूप से संचालित एनआईसीयू नर्सरी वार्ड को सील कर दिया। कार्रवाई की सूचना प्रभारी चिकित्साधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को दी।

- दस दिन पहले भी अवैध रूप से संचालित हॉस्पिटल किया था सील
बुढ़ाना। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अन्नू चौधरी ने 16 मई को हिंडन नदी पुल पार अवैध रूप से हाजरा हेल्थ केयर के नाम से संचालित हॉस्पिटल पर सील लगाई थी। अब ग्रीन हॉस्पिटल के नर्सरी वार्ड पर सील लगाने से हॉस्पिटल संचालकों में सील लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed