फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Budhana rally

बजट, नोटबंदी पर तंज, सपने दिखाए   

Fri, 03 Feb 2017 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Fri, 03 Feb 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
Budhana rally
अखिलेश की सभा में बीन बजाते सपेरे। - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जनसभा में मंच से 17 मिनट तक भाषण दिया। सरकार की उपलब्धियां गिनाने के साथ आने वाले दिनों के सपने भी खूब दिखाए। नोटबंदी, बजट पर तंज कसते हुए अपनी घोषणाएं भी वक्तव्य में जाहिर की। किसानों, युवा और परंपरागत वोटरों को साधने की भरसक कोशिश करते हुए भीड़ की नब्ज पर हाथ रखा।    
विज्ञापन

        
जनसभा में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव दोपहर दो बजकर 43 मिनट पर मंच पर पहुंचे। आठ मिनट तक स्थानीय नेताओं से मंत्रणा करने के साथ परिचय किया। करीब दो बजकर 51 मिनट पर मुख्यमंत्री ने भाषण देना शुरू किया। लगातार 17 मिनट यानि 3 बजकर 08 मिनट तक भाषण दिया। इन 17 मिनट में ही जनपद की सभी विधानसभाओं पर सपाइयों-कांग्रेस का परचम लहराने का दावा किया। अपने अंदाज में ही वोटरों के मन को जानने की कोशिश की।
विज्ञापन


भाषण में मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार के बजट और नोटबंदी पर खूब तंज कसे। लोगों को सरकार की उपलब्धियां गिनाने के साथ आगे के सपने भी दिखाए। महिलाओं पर भी फोकस किया। सरकार बनने पर महिलाओं विशेष रूप से सुविधा देने की घोषणा की। रैली के मुख्य मंच पर पूर्व सांसद सईदुज्जमा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष नानू मियां, सपा जिलाध्यक्ष श्यामलाल बच्ची सैनी, सपा नगराध्यक्ष राशिद सिद्दीकी, कांग्रेस नगर अध्यक्ष सतीश गर्ग, सलमान सईद, एमएलसी संजय लाठर, राजकुमार यादव आदि रहे। अध्यक्षता पूर्व विधायक सोमांश प्रकाश ने की। छोटे मंच पर सपा और कांग्रेस के लॉकल नेता रहे। सपा के राजीव बालियान, सोमपाल, साजिद हसन, शमशाद, गौरव जैन, कांग्रेस के जगदीश अरोरा, उमादत्त, फिरोज, राकेश पुंडीर, सतीशचंद शर्मा आदि रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चे का नाम खजांची रखा             
मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार की नोटबंदी पर किस्सा सुनाते हुए कहा कि बैंक की लाइन में ही एक महिला का प्रसव हो गया। जन्मे बच्चे का नाम घरवालों ने खजांची रख दिया। सपा सरकार ने इस परिवार की भी मदद की। बड़ी-बड़ी बातों वालों ने नोटबंदी से आम आदमी को भी बर्बाद कर दिया।             
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed