फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Budhana incident: A rumour caused a ruckus, crowd gathered with the help of social media

बुढ़ाना प्रकरण: एक अफवाह ने करा दिया बवाल, सोशल मीडिया के सहारे जुटाई भीड़, फंसे तो डिलीट किए मैसेज

Tue, 22 Oct 2024 10:09 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Tue, 22 Oct 2024 10:09 PM IST
सार

एसएसपी ने बताया कि पूरे मामले में सीसीटीवी की मदद ली गई। इसके बाद ही आरोपियों ही शिनाख्त हो सकी। आरोपियों ने अपने मोबाइलों से सभी संदेश मिटा दिए हैं। लेकिन एक आरोपी आस मोहम्मद के मोबाइल में सबूत मिल गए हैं।

विज्ञापन
Budhana incident: A rumour caused a ruckus, crowd gathered with the help of social media
बुढ़ाना प्रकरण में पकड़े गए आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बुढ़ाना कस्बे में 19 अक्तूबर की रात हुए बवाल के मामले में आरोपियों ने सोशल मीडिया के जरिए भीड़ एकत्र की थी। देवबंद जामिया कॉलेज के एलएलबी प्रथम वर्ष के छात्र और उसके दो भाइयों ने मैसेज भेजे थे। वापस जाते हुए दुकान पर पथराव किया था। पुलिस ने आरोपियों पर साक्ष्य मिटाने और 7 आपराधिक कानून संशोधन अधिनियम की धारा बढ़ाई है।
विज्ञापन

 

Budhana incident: A rumour caused a ruckus, crowd gathered with the help of social media
गिरफ्तार किए गए आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने सीसीटीवी, वीडियो और ऑडियो की मदद से आरोपियों को चिह्नत किया। एसएसपी अभिषेक सिंह ने बताया कि एलएलबी के छात्र ने प्रकरण को हवा दी। उसका भाई रमीज माविया उस्मानी एआईएमआईएम की यूथ इकाई का जिलाध्यक्ष है। उसने रमीज व चचेरे भाई तारिक और एआईएमआईएम के नगर अध्यक्ष आजम व राहिल के साथ मिलकर व्हाट्सएप ग्रुप व सोशल मीडिया के माध्यम से संदेश भेजकर भीड़ एकत्र की थी।
अफवाह फैलाई गई कि आरोपी को पुलिस ने छोड़ दिया है। इसके बाद ही भीड़ एकत्र हुई और जाम लगाकर प्रदर्शन किया। पुलिस ने सभी को समझाकर भेज दिया था। छात्र ने अपने साथी फैज, समी व कैफ के साथ दुकान पर पथराव किया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

राशिद जौला ने की थी पोस्ट
एसएसपी ने बताया कि गोल्डन जौला नाम से चलाए जाने वाले यूट्यूब चैनल के ग्रुप में कोई टिप्पणी की गई थी। इस पर ही अखिल त्यागी ने टिप्पणी की थी। जिसके बाद हंगामा प्रदर्शन किया गया था। संचालक राशिद जौला को भी गिरफ्तार किया गया है। 
 
विज्ञापन

यह था मामला
19 अक्तूबर की रात मुस्लिम समाज के लगभग सात सौ लोगों ने हंगामा प्रदर्शन कर जाम लगाया था। आरोप था कि अखिल त्यागी ने धार्मिक टिप्पणी की है। उसे पुलिस ने पकड़कर छोड़ दिया है। पुलिस ने भीड़ को समझाकर व आरोपी की गिरफ्तारी कर मामला संभाला था। वापस जाते समय कुछ लोगों ने आरोपी युवक की दुकान पर पथराव किया था। पुलिस ने तीन अलग मुकदमे दर्ज किए थे। पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने बुढ़ाना पहुंचकर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर बैठक कर निर्णय लेने की चेतावनी दी थी।
 

इनकी हुई गिरफ्तारी
1. हसनैन निवासी बड़ी मस्जिद कस्बा बुढ़ाना।
2. राहिल निवासी काजीवाड़ा बुढ़ाना।
3. आजम निवासी काजीवाड़ा थाना (एआईएमआईएम नगर अध्यक्ष)
4. समी कुरैशी निवासी कस्सावान कस्बा बुढ़ाना।
5. कैफ उर्फ मोदी निवासी छोटा बाजार बुढ़ाना।
6. उजैफ निवासी छोटा बाजार बुढाना।
7. जुनैद निवासी काजीवाडृ़ा थाना बुढ़ाना।
8. कासिफ निवासी पश्चिमी पछाला बुढ़ाना।
9. मासूम निवासी शाहवाड़ा बुढाना।
10. असद निवासी छोटा बाजार बुढाना।
11. फैज उर्फ बिल्ली निवासी लुहसाना रोड बुढ़ाना।
12. इखलाख निवासी सरकारी अस्पताल के पीछे बुढ़ाना।
13. समीर उर्फ दिलजान बुढ़ाना।
14. इसरार निवासी नई बस्ती बुढ़ाना।
15. राशिद निवासी ग्राम जौला।
16. आस मोहम्मद निवासी लुहसाना रोड बुढ़ाना।
17. नावेद निवासी छोटा बाजार थाना बुढ़ाना।
18. शमसाद निवासी बुढ़ाना।
19. सैफ उर रहमान निवासी ग्राम रसूलपुर दभेडी, थाना बुढ़ाना।
 

बुढ़ाना विधानसभा ग्रुप पर भेजे थे संदेश
एसएसपी ने बताया कि आरोपियों ने बुढ़ाना विधानसभा ग्रुप के नाम से व्हाटसएप बनाया था। उसमें संदेश भेजे गए थे। अभी 50 आरोपी चिह्नित हुए हैं, जिनमें से 19 गिरफ्तार कर लिए हैं। अन्य तथा जांच में प्रकाश में आने वाले आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। 
 

एक आरोपी चलाता है क्रिकेट एकेडमी
एसपी देहात आदित्य बंसल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी राहिल बुढाना में क्रिकेट एकेडमी चलाता है। आजम एआईएमआईएम का नगर अध्यक्ष व विधानसभा अध्यक्ष भी है। उसने बुढ़ाना विधानसभा नाम से व्हाटसग्रुप बनाया था। उसका वह एडमिन था। आजम पेंटर का काम करता है। दुकान पर पथराव करने के सभी आरोपी गिरफ्तार कर लिए हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed