फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Budhana: Class 12 Student Dies by Suicide, Family Alleges Harassment by School, Protest at Main Gate

Muzaffarnagar: कक्षा 12 के छात्र ने की आत्महत्या, परिजनों ने स्कूल पर लगाया प्रताड़ना का आरोप, गेट पर धरना

Mon, 11 Aug 2025 12:59 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: डिंपल सिरोही Updated Mon, 11 Aug 2025 12:59 PM IST
सार

मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में जेके एकेडमी के कक्षा 12 के छात्र ने आत्महत्या कर ली। परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर प्रताड़ना का आरोप लगाकर मुख्य गेट पर धरना शुरू किया।

विज्ञापन
Budhana: Class 12 Student Dies by Suicide, Family Alleges Harassment by School, Protest at Main Gate
धरने पर बैठे लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर जनपद के बुढ़ाना में दुर्गनपुर खेड़ा में सोमवार को एक दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया। जेके एकेडमी के कक्षा 12 के छात्र ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन


घटना के बाद गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने स्कूल प्रबंधन पर छात्र को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। आक्रोशित लोग स्कूल के मुख्य गेट पर धरने पर बैठ गए और कार्रवाई की मांग करने लगे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 11 अगस्त को आपके शहर में क्या हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन

धरने में जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन ठाकुर रामनाथ सिंह भी पहुंचे और अभिभावकों से बातचीत की। इस दौरान स्कूल प्रशासन के किसी भी जिम्मेदार व्यक्ति के मौके पर मौजूद न होने से नाराज़गी और बढ़ गई।

सूचना पर एबीएसए किरण यादव और तहसीलदार महेंद्र सिंह यादव भी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने की कोशिश की।

फिलहाल मामले में पुलिस और शिक्षा विभाग की टीम जांच कर रही है। इलाके में माहौल तनावपूर्ण है और छात्र की मौत से ग्रामीणों में गहरा शोक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed