फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Budhana Assembly: Women came out of the house and men left behind in voting

महिलाएं घर से निकलीं और मतदान में पीछे छूट गए पुरुष

Tue, 15 Feb 2022 12:38 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Feb 2022 12:38 AM IST
विज्ञापन
Budhana Assembly: Women came out of the house and men left behind in voting
मुजफ्फरनगर। शहरी क्षेत्र से तुलना करें तो इस बार भी देहात क्षेत्र की महिलाओं ने मतदान मेें अधिक दिलचस्पी दिखाई है। बुढ़ाना विधानसभा में 20 से अधिक बूथ ऐसे हैं, जहां मतदान में महिलाओं ने पुरुषों को पीछे छोड़ दिया।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय लोई के कमरा नंबर एक में कुल मतदाता 920 थे। इनमें 346 महिलाओं ने मतदान किया, जबकि पुरुष सिर्फ 272 ही मतदान केंद्र तक पहुंचे। प्राथमिक विद्यालय नंबर बुढ़ाना के कक्ष संख्या तीन में 875 मतदाता थे, इनमें 310 महिलाओं और 272 महिलाओं ने मतदान किया। प्राथमिक विद्यालय हुसैनपुर कलां कक्ष नंबर एक में 1037 मतदाता थे। इनमें 355 महिलाओं और 312 पुरुषों ने मतदान किया।
विज्ञापन

उच्च प्राथमिक विद्यालय बवाला के कक्ष संख्या एक में कुल 1237 मतदाता थे। इनमें 478 महिलाओं ओर 397 पुरुषों ने मतदान किया। बवाला के कक्ष संख्या दो में 256 पुरुष वोट डालने पहुंचे, जबकि 224 महिलाओं ने मतदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय शिकारपुर के कक्ष नंबर पांच में कुल 615 मतदाताओं में से 203 पुरुषों और 191 महिलाओं ने मतदान किया।
उच्च प्राथमिक विद्यालय सराय के कक्ष नंबर एक में 380 महिलाओं ने मतदान किया, जबकि 345 पुरुष वोट डालने पहुंचे।
प्राथमिक विद्यालय नंबर दो अंबेडकर भवन के पास उमरपुर कक्ष नंबर तीन में कुल 947 मतदाता थे, इनमें 318 पुरुष और 297 महिलाओं ने मतदान किया। कक्ष संख्या चार में 310 महिलाओं और 256 पुरुषों ने वोट डाले।

बराबरी के मतदान वाले कई बूथ
प्राथमिक विद्यालय विज्ञाना के कक्ष नंबर दो में कुल 1064 मतदाता थे। इनमें 357 पुरुषों ने वोट डाले, जबकि 354 महिलाओं ने मतदान किया। प्राथमिक विद्यालय हुसैनपुर कलां के कक्ष संख्या चार में 240 महिलाओं और 239 पुरुषों ने मतदान किया। जय जवाला इंटर कॉलेज कुरथल के कक्ष संख्या तीन में 626 वोटर थे, इनमें 214 पुरुषों और 214 महिलाओं ने मतदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed