फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   BSP will run village walk campaign

Muzaffarnagar News: बसपा चलाएगी गांव चलो अभियान

Sun, 29 Jan 2023 06:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jan 2023 06:06 PM IST
विज्ञापन
BSP will run village walk campaign
कैडर कैंप मेें सहारनपुर मंडल के मुख्य सेक्टर प्रभारी ने दी जानकारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जानसठ। बसपा के सहारनपुर मंडल के मुख्य सेक्टर प्रभारी सत्य प्रकाश बाबू ने कार्यकर्ताओं को गांव चलो अभियान की जानकारी दी। बताया कि इस अभियान के माध्यम से 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारी करने निर्देश दिए।
कस्बे में बसपा के वरिष्ठ नेता ब्रह्मदत्त कश्यप के आवास पर कैडर कैंप का आयोजन हुआ। खतौली विधानसभा के सेक्टर पांच और छह के कार्यकर्ता मौजूद रहे। मुख्य अतिथि सत्य प्रकाश बाबू एवं एमएलसी ऋषि पाल गौतम ने कार्यकर्ताओं से कहा कि 2024 के लोक सभा चुनाव के लिए गांव चलो अभियान चलाया जा रहा है। इसमें कार्यकर्ता प्रत्येक गांव में जाकर नुक्कड़ बैठक कर ग्रामीणों को बसपा शासनकाल में किए गए कार्यों को बताएगा। भाजपा शासनकाल में दलितों, पिछड़ों का शोषण किया जा रहा है।
विज्ञापन

बताया कि स्थानीय निकाय चुनाव में भी अध्यक्ष पद का चुनाव पार्टी के चुनाव चिन्ह पर ही लड़ाया जाएगा। इसके लिए कार्यकर्ता चुनाव की तैयारी करें। इस दौरान जिलाध्यक्ष सतीश कुमार रवि, दिलशाद कुरेशी, अनिल बिहारी, आजाद गुर्जर, महेंद्र सैनी, बाबूराम कश्यप, अंशुल कश्यप, धर्मपाल कश्यप, धर्म सिंह कश्यप, राजेंद्र धीमान, जान मोहम्मद प्रधान, जिला उपाध्यक्ष इंतजार राणा, कोऑर्डिनेटर बृजेश गौतम, डॉक्टर प्रमोद तेजियान, नगर अध्यक्ष विजय मौर्य, गंगा शरण, शेर सिंह, अनिल भगत, अशोक कुमार, राजेंद्र, सुरेश पाल, ललित, रवि व नईम कुरैशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed