{"_id":"654d359f6941445bf40c99c6","slug":"brother-in-law-accused-of-grabbing-rs-24-lakh-four-tractors-and-agricultural-equipment-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1033-11154-2023-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: चरथावल - बहनोई पर 24 लाख रुपये, चार ट्रैक्टर और कृषि यंत्र हड़पने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: चरथावल - बहनोई पर 24 लाख रुपये, चार ट्रैक्टर और कृषि यंत्र हड़पने का आरोप
Fri, 10 Nov 2023 01:10 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Fri, 10 Nov 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
- सीओ की जांच कर आरोपी के खिलाफ गबन का मुकदमा कायम
संवाद न्यूज एजेंसी
चरथावल। धोखाधड़ी कर 24 लाख रुपये सहित चार ट्रैक्टर, दो जेसीबी, चार डंपर एवं एक ब्रेकर हड़पने का आरोप बहनोई पर लगाया है। वादी की शिकायत पर सीओ सदर ने जांच के बाद मुकदमा कायम कराया है।
थाना क्षेत्र के गांव सैदपुरा कलां निवासी अमित कुमार किसान है। उनका आरोप है बेगराजपुर निवासी उनका बहनोई रवि वर्ष 2021 के दिसंबर महीने में घर आया। उसने पिता को ट्रैक्टर और जेसीबी बनाकर काफी मुनाफा कमाने का झांसा दिया। बताया कि इस कार्य में काफी कमाई है। इसीलिए आप ट्रैक्टर, जेसीबी और अन्य यंत्र खरीदकर मेरे अधीनस्थ लगा दो। पीड़ित के पिता उसकी बातों में आ गए। उन्होंने आठ बीघा जमीन बेच दी। कुछ रुपयों का इंतजाम परिचितों से कर 40 लाख रुपये का प्रबंध किया। जनवरी 2022 में एक जेसीबी खरीदी। उसमें कुछ नकद और फाइनेंस कराया गया। बाद में दो ट्रैक्टर वादी के नाम और दो पिता ने अपने नाम खरीदे गए।
वादी के पिता ने पुरानी जेसीबी दधेडू से खरीदी। चार डंपर और एक ब्रेकर भी खरीद कर लिए। तमाम यंत्रों को बहनोई के सानिध्य में किराए पर लगा दिए। 15 लाख रुपये साझे में मकान खरीदने को दे दिए। आरोपी ने षड्यंत्र कर अपनी पत्नी के नाम अवध विहार मुजफ्फरनगर में मकान का बैनामा करा लिया। बाद में अमित ने बहनाेई से फाइनेंस की किस्त एवं अपना हिस्सा मांगा, तो आरोपी मुकर गया और जान से मारने की धमकी दी। इस मुद्दे पर 14 सितंबर 2023 को रिश्तेदारों की पंचायत हुई। जिसमें 24 लाख रुपये और किराए पर लगाए गए तमाम यंत्र वादी को देना तय हुआ, लेकिन आरोपी ने उन्हें कुछ नहीं लौटाया।