फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Brokers shops closed outside ARTO office

एआरटीओ कार्यालय के बाहर दलालों की दुकानें बंद

Wed, 25 May 2022 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 25 May 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Brokers shops closed outside ARTO office
मुजफ्फरनगर। एआरटीओ कार्यालय के बाहर खोली गई दलालों की दुकानें बंद करा दी गई । इन दुकानों के संचालकों को एआरटीओ ने दुकानों को दोबारा न खोलने की चेतावनी भी दी हैं।
विज्ञापन

भोपा रोड स्थित ट्रांसपोर्ट नगर में एआरटीओ कार्यालय है। कार्यालय के बाहर ही चार पांच लोगों ने अपनी दुकानें खोली थी। इनके अलावा भी कार्यालय के आसपास क्षेत्र में दो दर्जन से अधिक दुकानें खोलकर दलाल बैठे थे। यह सभी एआरटीओ कार्यालय से संबंधित कार्यों को कराते थे। सोमवार को जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह व एसएसपी अभिषेक यादव ने बैठक लेकर एआरटीओ को आदेश दिए थे कि वह अपने कार्यालय के बाहर बैठे इन दलालों की दुकानों को बंद कराए, अन्यथा वह कार्रवाई कराएंगे। मंगलवार को सभी दुकानें बंद करा दी गई। एआरटीओ सुरेंद्र सिंह ने बताया कि चार दुकानें उनके कार्यालय के पास चलाई जा रही थी। आसपास क्षेत्र में भी कई दुकानों का संचालन कराया जा रहा था। इन सभी दुकानों को बंद करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed