{"_id":"5eecf7968ebc3e4340522baa","slug":"broken-ht-line-muzaffarnagar-news-mrt487218490","type":"story","status":"publish","title_hn":"जर्जर हुई एचटी लाईन टूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जर्जर हुई एचटी लाईन टूटी
विज्ञापन
जर्जर हुई एचटी लाईन टूटी, हादसा टला
मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना। गढ़ी सखावतपुर गांव के खेतों से गुजर रही एचटी लाइन देर रात टूट गई। विद्युत प्रवाहित लाइन टूटने से खेतों की सिंचाई कर रहे कई किसान दुर्घटना का शिकार होने से बाल-बाल बच गए।
कोतवाली क्षेत्र के गांव गढ़ी सखावतपुर के जंगल से बिजली की एचटी लाईन गुजरी है। जौला बिजलीघर से गांव सराय को जाने वाली बिजली की इस लाइन पर गढ़ी सखावतपुर गांव के कई ट्यूबवेल पड़ते हैं। बृहस्पतिवार रात गढ़ी सखावतपुर गांव के कई किसान खेतों की सिंचाई कर रहे थे। इसी दौरान एचटी लाइन टूटकर खेतों में गिर गई। किसान दुर्घटना का शिकार होने से बाल-बाल बच गए। सेवानिवृत्त अपर जिला कृषि अधिकारी रामनिवास सहरावत, अनंगपाल, मोहकम सिंह, मान सिंह, प्रदीप कुमार, धर्मेंद्र सिंह व भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष रामकुमार सहरावत आदि ने बताया कि 22 किसानों के ट्यूबवेल इस लाइन पर पड़ते हैं। लाइन की हालत बेहद खराब है। ग्रामीणों का कहना है कि नए तार बदलने के लिए स्टीमेट बन चुका है। विभाग द्वारा लाइन नहीं बदली जा रही है। गांव वालों ने इस संबंध में विभागीय अधिकारियों सहित मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजकर लाइन बदलवाने की मांग की है।