फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Bride groom left the village together after Panchayat given a decree to leave the village for doing love marriage in Muzaffarnagar

अनोखा मामला: यहां ससुराल में दुल्हन ने लिए सात फेरे, फिर पति संग हमेशा के लिए छोड़ा गांव, ये है पूरा मामला

Sun, 13 Mar 2022 05:00 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 13 Mar 2022 05:00 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश में पंचायत के फरमान के बाद एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां एक प्रेम विवाह के दौरान दुल्हन ने मायके में नहीं, बल्कि ससुराल में दूल्हे संग सात फेरे लिए और फिर चंद ही मिनट बाद हमेशा के लिए दोनों ने गांव को अलविदा कह दिया। पढ़ें आखिर क्या है पूरा मामला: -

विज्ञापन
Bride groom left the village together after Panchayat given a decree to leave the village for doing love marriage in Muzaffarnagar
प्रेम विवाह

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में दुल्हन का ससुराल में सात फेरे लेने और ससुराल की दहलीज से विदा होने का अनोखा मामला सामने आया है। दरअसल, यहां पंचायत के फरमान के बाद दूल्हा और दुल्हन ने सात फेरे लेने के बाद एक साथ गांव को हमेशा के लिए छोड़ दिया। 

विज्ञापन


भोपा थानाक्षेत्र के एक ही गांव के प्रेमी युगल ने सात दिन बाद सात फेरे लेने के साथ ही गांव छोड़ कर, पंचायत में सुनाए गए फरमान का फर्ज निभाया हैं। लड़की पक्ष के लोगों की नाराजगी के चलते लड़के पक्ष के घर पर ही फेरे हुए। 
विज्ञापन


लगभग 10 दिन पहले भोपा के रहने वाले एक ही बिरादरी के प्रेमी युगल थाने पहुंचा था, जहां उन्होंने एक साथ रहने की बात कहते हुए पुलिस से मदद की गुहार लगाई थी। इसी को लेकर लड़का-लड़की पक्ष वह अन्य लोग थाने पहुंचे, जहां उन्हें समझाने बुझाने का प्रयास किया गया लेकिन वे नहीं माने। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ: हाथ जोड़कर जिंदगी की भीख मांगते रहे प्रोफेसर..., नहीं पसीजा बदमाशों का दिल, बरसाईं दनादन गोलियां, खौफनाक है पूरी वारदात

इसके बाद दोनों के परिजनों व लगभग एक दर्जन लोगों की एक पंचायत हुई थी जिसमें दोनों को एक साथ रहने की अनुमति तो दे दी थी लेकिन यह भी तय हुआ था कि वह शादी के बाद गांव में नहीं रहेंगे। लड़के पक्ष के परिजन दोनों के फेरे कराना चाहते थे, लेकिन लड़की पक्ष की नाराजगी के चलते उस समय वह कार्य नहीं हो सका। लड़के पक्ष के लोगों ने अपने ही घर पर पंडित को बुलाकर दोनों के फेरे कराए और इसके बाद वह पंचायत का फरमान मानते हुए घर से विदा हो गए। 

यह था पूरा मामला
युवक सचिन मूलरूप से गांव तिस्सा का रहने वाला है और पिछले दस साल से उसका परिवार भोपा में रह रहा था। सचिन व युवती रुमा अनुसूचित जाति और भोपा के ही एक मुहल्ले से हैं। शादी की लिखित सहमति पर लगभग एक दर्जन लोगों ने हस्ताक्षर किए। बताया गया कि युवक कोल्हू पर मजदूरी करता है। 

यह भी पढ़ें: यूपी: सहारनपुर-दिल्ली पैसेंजर में आग की जांच तेज, दिल्ली भेजा कोच, फॉरेंसिक लैब भेजे गए नमूनों से खुलेगा राज

एसओ पंकज राय ने बताया कि दोनों पक्ष फैसले और कोई कार्रवाई नहीं करने के लिए सहमत है। पंचायत में शामिल लोगों का कहना है कि ये गांव में रहेंगे तो भविष्य में एक-दूसरे पक्ष पर छींटाकशी कर माहौल खराब कर सकते हैं, दोनों के भविष्य को लेकर फैसला किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed