फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Brampton bus crashes, woman dies in accident

बरात की बस पलटी, हादसे में महिला की मौत

Sat, 28 Apr 2018 12:21 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर।
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर। Updated Sat, 28 Apr 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
Brampton bus crashes, woman dies in accident
accident - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खतौली। एनएच-58 पर बरात की बस कार से टकराकर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे      में एक महिला की मौत हो गई, जबकि 20 बराती घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों   की मदद से बस के अंदर से    घायलों को बाहर निकला और अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


खतौली के शुगर मिल के कर्मचारी राजेश नागर के पुत्र की बरात बृहस्पतिवार को दिल्ली में छतरपुर गई थी। शुक्रवार को बरात विदा होकर लौट रही थी। बस में करीब 22 बराती सवार थे। जिनमें महिलाएं, बच्चे भी शामिल थे। पूर्वाह्न 11 बजे के करीब नेशनल हाइवे पर भंगेला पुलिस चौकी से पहले बॉर्डर के पास बस पहुंची।
विज्ञापन


इसी दौरान मुजफ्फरनगर की ओर से  मेरठ की ओर जा रही कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़कर दूसरी साइड में बस के सामने आ गई। जिससे बस की कार में जबरदस्त टक्कर हो गई। इस दौरान टक्कर लगते ही बस भी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जा पलटी। जिसके बाद बस में चीख पुकार मच र्गई। सूचना मिलने पर तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से बस के अंदर से घायलों को बमुश्किल बाहर निकाला। बस पलटने से सहारनपुर निवासी रेखा नागर (55) पत्नी सतीश नागर की मौके पर मौत हो गई थी। पुलिस ने बस में फंसे महिला के शव को बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


बस में सवार खतौली के फलावदा रोड निवासी पंकज, मिल कर्मचारी श्रीराम नागर, दूल्हे की बुआ राजबाला, गुजरात निवासी त्रिलोकीनाथ, उसकी पत्नी सविता, गाजियाबाद निवासी रितु नागर पत्नी अनिल, बेटा आयुष के अलावा आशीष, सुनील, गांव शेखपुरा निवासी सचिन, भूड़ निवासी फोटोग्राफर अरविंद समेत 20 बराती घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को हाइवे पर स्थित सेंट फ्रांसिस हॉस्पिटल में भर्ती     कराया। हादसे के दौरान कार चालक फरार हो गया था। पुलिस    ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना मिलने पर सीओ डॉ. राजीव कुमार सिंह, इंस्पेक्टर अंबिका प्रसाद भारद्वाज भी मौके पर पहुंच गए थे।

फोन पर सुरक्षित होने की खबर दी

हॉस्पिटल में उपचार कराने के बाद भी महिलाएं कांप रही थीं। शादी में गुजरात, सहारनपुर और गाजियाबाद से मेहमान आए हुए थे। सबसे ज्यादा महिलाओं की संख्या थीं। हॉस्पिटल के अंदर घायल सभी बरातियों ने अपने परिजनों को फोन पर अपने आपको सुरक्षित होने की खबर दी।


लोग मदद करने के िलए दौड़ पड़े

हाइवे पर पलक झपकते ही बस   कार से टकराई और सीधे       सड़क किनारे पलटी। जिसके बाद बस में सवार महिलाओं और बच्चों   की चीख पुकार मच गई। जिनकी आवाज सुनकर राहगीर और आसपास मौजूद लोग मदद करने   के लिए दौड़ पड़े थे। पुलिस के पहुंचने से पूर्व लोगों न कई      घायल महिलाओं समेत       बारातियों को बाहर निकलकर   एंबुलेंस से हॉस्पिटल भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed