{"_id":"5831f5264f1c1bbc06b39eeb","slug":"brajlal-sonkar","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी धन का दुरुपयोग न किया जाए : सोनकर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी धन का दुरुपयोग न किया जाए : सोनकर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Mon, 21 Nov 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
अधिकारियों के साथ मीटिंग करते ब्रजलाल सोनकर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायती राज समिति ने विकास भवन में अधिकारियों की बैठक ली। समिति के सभापति ब्रजलाल सोनकर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरकारी धन का सदुपयोग होना चाहिए। इसके लिए समय से आडिट कराएं। क्षेत्र पंचायतों का आडिट शासनादेशों के अनुसार होना चाहिए।
सभापति ब्रजलाल सोनकर ने कहा कि महाराष्ट्र और गुजरात की तर्ज पर प्रदेश में भी विधानसभा अध्यक्ष ने दस सदस्यों की समिति का गठन किया है। इनमें आठ विधानसभा और दो विधान परिषद के सदस्य हैं। शासकीय विभागों द्वारा जो धनराशि जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत को अनुदान के रुप में दी जाती है। उसकी जांच समिति करती है। जिन गांवों, विकास खंडों, जिला पंचायतों के विकास में जो भी योजनाएं केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही हैं। उनके आडिट और आपत्तियों के निस्तारण की जिम्मेदारी इसी समिति की है।
समिति के सभापति ब्रजलाल सोनकर, सदस्य विधायक प्रभुदयाल वाल्मीकि, अधिकारी इस्लाम सिद्दीकी ने बैठक में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीपीआरओ से कहा कि ग्राम पंचायतों का ऑडिट समय से कराएं। ऑडिट न कराने वालों पर तत्काल कार्रवाई करें। सरकारी धन की कहीं भी दुरुपयोग नहीं होना चाहिए। बैठक में विद्युत विभाग, सिंचाई विभाग, नेडा, डीआरडीए सहित विभिन्न विभागों की समीक्षा की गई। डीएम डीके सिंह, सीडीओ अंकित अग्रवाल, पीडी वीपी श्रीवास्तव सहित समस्त अधिकारी मौजूद रहे।