फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Brahmin society expressed anger against Rakesh Tikait

ब्राह्मण समाज ने राकेश टिकैत के खिलाफ रोष जताया

Wed, 30 Dec 2020 12:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Dec 2020 12:11 AM IST
विज्ञापन
Brahmin society expressed anger against Rakesh Tikait
जानसठ तहसील में एसडीएम को ज्ञापन सौंपने जाते ब्राहमण समाज के लोग। - फोटो : KHATAULI
ब्राह्मण समाज ने राकेश टिकैत के खिलाफ रोष जताया
विज्ञापन

जानसठ। ब्राह्मण समाज के लोगों ने भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के खिलाफ रोष जताया। वक्ताओं ने कहा कि राकेश टिकैत द्वारा ब्राह्मण समाज के खिलाफ की गई अमर्यादित टिप्पणी से समाज के लोग आहत हैं। ब्राह्मण समाज ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर राकेश टिकैत के विरुद्घ मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है।
मंगलवार को ब्राह्मण समाज के लोग एकत्र होकर तहसील में पहुंचे। तहसील में ब्राह्मण समाज के लोगों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी विनय शर्मा का कहना था कि भाकियू नेता राकेश टिकैत ने किसानों के चल रहे दिल्ली में आंदोलन के दौरान सार्वजनिक मंच से अपने भाषण में ब्राह्मण समाज के प्रति अमर्यादित टिप्पणी की है। प्रदर्शनकारियों ने एसडीएम अमृतपाल कौर को ज्ञापन सौंपकर राकेश टिकैत के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराने की मांग की।
विज्ञापन

मीरापुर। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत द्वारा दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन के दौरान ब्राह्मण समाज के प्रति अशोभनीय टिप्पणी करने पर अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण सभा के पदाधिकारियों ने नाराजगी जताई है। ब्राह्मण सभा के पदाधिकारियों ने कहा कि राकेश टिकैत ने अशोभनीय टिप्पणी कर समाज को अपमानित किया है। उन्हें इसके लिए ब्राह्मण समाज से लिखित माफी मांगनी चाहिए। पदाधिकारियों ने इस संबंध में डीएम को संबोधित ज्ञापन इंस्पेक्टर संतोष त्यागी को देकर उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पंडित विनोद नागर, दीनदयाल शर्मा, आशीष, अमित कौशिक, शैलेंद्र शर्मा, सुदेश शर्मा, अरविंद शर्मा, प्रद्युम्न शर्मा और मनोज मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed