फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   BPL card holder firms are seeking GST verification for registration

Muzaffarnagar News: बीपीएल कार्ड धारक फर्म पंजीकरण कराने को मांग रहे जीएसटी का सत्यापन

Wed, 09 Oct 2024 02:50 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Oct 2024 02:50 AM IST
विज्ञापन
BPL card holder firms are seeking GST verification for registration
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खतौली। जीएसटी में फर्म पंजीकरण कराने के लिए बीपीएल कार्ड धारकों ने जीएसटी विभाग से पंजीकरण के लिए सत्यापन मांगा है। जांच पड़ताल करने पर दो लोग बीपीएल कार्ड धारक निकले।, जबकि दो लोग कारोबार करने के लिए जगह के कागजात नहीं दिखा सके।
जीएसटी अधीक्षक केपी सिंह ने बताया कि खतौली क्षेत्र में एक सप्ताह में चार लोगों ने फर्म पंजीकरण के लिए ऑनलाइन प्रार्थना पत्र डालकर जीएसटी विभाग से सत्यापन मांगा। मौके पर पहुंच कर जांच पडताल की गई तो जानकारी मिली कि जिन लोगों ने पंजीकरण के लिए सत्यापन मांगा है। इनमें दो लोग बीपीएल कार्ड धारक निकले। इनके अलावा दो लोग जगह के कागजात नहीं दिखा सके। इस पर उनको सत्यापन नहीं देकर उसे रद्द किया गया है। एक फर्म ऐसी पकड़ में आई है, जिसने साढ़े तीन करोड़ से अधिक के बिल काट कर ऑनलाइन कारोबार किया है। वहीं 80 लाख रुपये का ही टैक्स जमा किया है। इस व्यापारी की गहनता से जांच-पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन

-----------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

फर्जी बिलिंग करने वाले जीएसटी के निशाने पर
फर्जी बिलिंग कर जीएसटी चोरी करने वाले करीब 12 लोग अधिकारियों के निशाने पर हैं। इन लोगों ने केंद्रीय कर और राज्य कर की बिलिंग की है। इनके अलावा क्षेत्र में करीब 50 फर्म संदिग्ध हैं। जीएसटी अधिकारी इन फर्मों की गहनता से जांच पड़ताल कर रहे हैं। खतौली क्षेत्र में राज्य कर की 2516, केंद्रीय कर की 1429 फर्म का पंजीकरण है। विगत दिनों फर्जी कंपनियों का पंजीकरण कर जीएसटी नंबर पर फर्जी बिलिंग कर राजस्व को हानि पहुंचाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया गया था। इसमें सात लोगों को गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed