{"_id":"614b78de8ebc3e0a28379719","slug":"boycotted-work-in-protest-against-harassment-muzaffarnagar-news-mrt557427917","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्पीड़न के विरोध में कार्य बहिष्कार किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्पीड़न के विरोध में कार्य बहिष्कार किया
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर के नगर पालिका परिसर में घरना देते विद्युत कर्मचारी।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्पीड़न के विरोध में कार्य बहिष्कार किया
मुजफ्फरनगर। विद्युत निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार कर टाउन हाल में धरना दिया। प्रदर्शनकारियों ने पावर कारपोरेशन पर उत्पीड़न का आरोप लगाया।
विद्युतकर्मियों ने आरोप लगाया कि पावर कारपोरेशन के चेयरमैन के उत्पीड़नात्मक रवैये से सभी में रोष है। इसी के चलते पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम में पूरी तरह कार्य ठप रहा। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम के कर्मचारियों, जूनियर इंजीनियर और अभियंताओं ने 24 घंटे का पूर्ण कार्य बहिष्कार किया। राज्य विद्युत परिषद अभियंता संघ के अध्यक्ष वीपी सिंह और महासचिव प्रभात सिंह ने बताया की विगत दिनों उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन ने नोएडा और ग्रेटर नोएडा के लगभग 23 जूनियर इंजीनियरों और अभियंताओं को बिना कारण बताए सुदूर पूर्वांचल और कुछ अन्य वितरण निगम स्थानांतरित कर दिया है। बिना जांच पूरी हुए बड़े पैमाने पर अभियंताओं व जूनियर इंजीनियरों को सुदूर स्थानांतरित किया जाए। यह उत्पीड़नात्मक कार्रवाई है। अभियंता पदाधिकारियों ने इस बात पर क्षोभ प्रकट किया कि विगत एक सप्ताह से पश्चिमांचल में चल रहे व्यापक आंदोलन के बावजूद पावर कारपोरेशन प्रबंधन ने अभियंताओं से बातचीत करना तक जरूरी नहीं समझा, जिससे स्पष्ट है की पावर कारपोरेशन प्रबंधन जानबूझकर बिजली निगमों में कार्य के स्वस्थ वातावरण को बिगाड़ रहा है। विरोध सभा में एके भारती, आईपी सिंह, सचिन शर्मा, अतुल यादव, यूसी वर्मा, रविंद्र सिंह, विजय कुशवाहा, दिनेश गौतम, सुबोध कुमार, सलीम अहमद खान, संजय गर्ग, विपिन कुमार त्यागी, अभिनव गोयल, मनीष गुप्ता, आकाश शर्मा आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता यतेंद्र गर्ग और संचालन प्रवण चौधरी ने किया।