फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Boxer Harshpreet will play for Bank of India

अब बैंक ऑफ इंडिया की तरफ से खेलेंगे हर्षप्रीत

Tue, 30 Mar 2021 11:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Mar 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
Boxer Harshpreet will play for Bank of India
बॉक्सर हर्षप्रीत सहरावत को बैंक में नौकरी लगने पर मिठाई खिलाते परिजन। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
बैंक ऑफ इंडिया की तरफ से खेलेंगे बॉक्सर हर्षप्रीत
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिले के भोकरहेड़ी निवासी बॉक्सर हर्षप्रीत सहरावत अब बैंक ऑफ इंडिया की तरफ से खेलेंगे। बैंक ने उनकी जनपद में ही नियुक्ति की है और टाउनहाल ब्रांच पर मंगलवार को उन्होंने ज्वाइनिंग भी कर ली। हर्षप्रीत की सफलता पर परिवार में संबंधियों में खुशी का माहौल है।

भोकरहेड़ी निवासी सतीश कुमार के दो बेटे हैं। दोनों ही बॉक्सर है। बड़ा बेटा हर्षप्रीत अखिल कुमार बॉक्सिंग क्लब हिसार में कोचिंग ले रहा है। डीएसपी अखिल के संरक्षण में वर्ष 2008 से उसकी लगातार कोचिंग चल रही है। छोटा भाई सूर्यवीर सहरावत भी लगातार कोचिंग लेकर आगे बढ़ रहा है। हर्षप्रीत थाईलैंड में आयोजित एशियन चैंपियनशिप में तीसरा स्थान प्राप्त कर चुका है। खेलों इंडिया 2017 में सहभागिता कर चुका है। यूथ गेम्स 2019 में गोल्ड मेडल जीत चुका है। 2013 से 17 तक लगातार नेशनल चैंपियन रहा है। हर्षप्रीत का कहना है कि वह प्रतिदिन पांच से छह घंटे प्रैक्टिस कर रहा है। बैंक ऑफ इंडिया ने देश के 27 खिलाड़ियों को नौकरी दी है, जिसमें वह भी शामिल है। मंगलवार को हर्षप्रीत ने टाउन हाल की शाखा पर ज्वाइनिंग की। इससे उसके परिवार और संबंधियों में खुशी की लहर है। सदर बाजार में आयोजित कार्यक्रम में उसको सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उसके पिता सतीश कुमार, प्रधानाचार्य कैप्टन प्रवीण कुमार, विकास कुमार, राजीव राठी, वेदवीर सहरावत, वरुण सहरावत, विचित्र सहरावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed