फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Booklets and syllabus released on the website for the new session

Muzaffarnagar News: नए सत्र के लिए वेबसाइट पर जारी हुई पुस्तिकाएं और पाठ्यक्रम

Sat, 15 Apr 2023 05:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Apr 2023 05:58 PM IST
विज्ञापन
Booklets and syllabus released on the website for the new session
छात्र-छात्राएं वेबसाइट से पुस्तिकाएं पढ़ने के साथ-साथ कर सकते है डाउनलोड
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। नया शैक्षिक सत्र शुरु हो गया हैं। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने भी अपनी वेबसाइट पर कक्षा नौ से 12 तक की सभी विषयों की पुस्तिकाएं और पाठ्यक्रम जारी कर दिया हैं। छात्र-छात्राएं वेबसाइट पर जाकर पुस्तिकाएं पढ़ने के साथ-साथ उसे डाउनलोड भी कर सकते हैं।
नए शैक्षिक सत्र 2023-24 के लिए उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) ने एनसीईआरटी की पाठ्य पुस्तकें परिषद की वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी है। विद्यार्थी इसे आनलाइन पढ़ने के साथ डाउनलोड कर प्रिंट भी ले सकते हैं। डीआईओएस गजेंद्र कुमार ने बताया कि कक्षा नौ से 12 के प्रमुख विषयों के मासिक पाठ्यक्रम विभाजन वेबसाइट पर अपलोड किए गए हैं, ताकि सभी विद्यालयों में शिक्षण एकरूपता के साथ पाठ्यक्रम भी समय पर पूर्ण किया जा सकें। इससे विद्यार्थियों को पुस्तकों के अभाव में पढ़ाई में कोई व्यवधान नहीं आएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सत्र 2023-24 के लिए संशोधित पाठ्यक्रम के मुताबिक एनसीईआरटी की पाठ्य पुस्तकें वेबसाइट पर हैं। हालांकि अभी तक बाजार में एनसीईआरटी की पुस्तिकाएं उपलब्ध नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


महंगी पुस्तिकाएं खरीदने को मजबूर अभिभावक
बाजार में एनसीईआरटी की पुस्तिकाएं उपलब्ध ना होने के चलते छात्र-छात्राएं और अभिभावक महंगी पुस्तिकाएं खरीदने को मजबूर हैं। विद्यार्थियों का कहना है कि अगर वेबसाइट से पुस्तिकाएं डाउनलोड करने के बाद उसे प्रिंट कराया जाता हैं, तो वह बहुत महंगी पड़ेगी।


हर बच्चा नहीं कर सकता वेबसाइट से पढ़ाई
जिले में हर बच्चा वेबसाइट के जरिए पुस्तकों से पढ़ाई नहीं कर सकता। बड़ी संख्या में ऐसे छात्र-छात्राएं हैं, जिनके घर में स्मार्ट फोन समेत अन्य आधुनिक सुविधाएं नहीं है। ऐसे में उनकी पढ़ाई भी प्रभावित हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed