फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Booking of weddings canceled

शादियों की बुकिंग करा रहे निरस्त

Sun, 18 Apr 2021 11:34 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Apr 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
Booking of weddings canceled
देवबंद। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर का बैंक्वट हॉल स्वामियों पर भी गहरा असर पड़ा है। नाइट कर्फ्यू के चलते लोग शादियों की बुकिंग निरस्त करा रहे हैं। खुले में 100 और बंद बैंक्वट हॉल में शादियां करने के लिए 50 लोगों को ही बुला सकेंगे।
विज्ञापन

24 अप्रैल से शादियों का सीजन शुरू होने वाला है। इसके लिए लोगों ने करीब एक डेढ़ माह पूर्व बैंक्वट हॉल बुक कराए थे। अब कोरोना संक्रमण बढ़ने से शासन की नई गाइडलाइन से बैंक्वट हॉल स्वामी चिंतित हैं। रात में 8-9 बजे से नाइट कर्फ्यू लग रहा है। ऐसे में रात में होने वाली शादियां निरस्त की जा रही हैं। अधिकतर लोग दिन में शादी को तरजीह दे रहे हैं।
विज्ञापन

सहारनपुर-मुजफ्फरनगर हाईवे स्थित नितारा फार्म हाउस के स्वामी मनोज सिंघल ने बताया कि पिछले साल लॉकडाउन के बाद सिर्फ 25 नवंबर से 11 दिसंबर तक चार शादियों की बुकिंग हुई थी। इसके बाद अब 24 अप्रैल से आरंभ होने वाली शादियों की 30 मई तक 10 बुकिंग थीं। इनमें से अब तक चार निरस्त हो चुकी हैं। जिससे उन्हें भारी नुकसान पहुंचा है। एक अन्य बैंक्वट हॉल स्वामी सुखपाल सिंह ने बताया कि शादियों को लेकर सरकार की गाइडलाइन स्पष्ट नहीं है। रात में कर्फ्यू के चलते लोग डरे हुए हैं। इसलिए रात की शादियों की बुकिंग निरस्त करा रहे हैं। उनके यहां 6 में से 3 बुकिंग निरस्त हो चुकी हैं। उन्होंने शादियों में 250 लोगों के बैंक्वट हॉल में आने की अनुमति देनी चाहिए। बैंक्वट हॉल स्वामियों का कहना है कि उनके यहां मॉस्क, सैनेटाइजर आदि की उचित व्यवस्था है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गाइडलाइन के मुताबिक कर्फ्यू में होने वाले विवाह की अलग से अनुमति की आवश्यकता नहीं है। निमंत्रण पत्र ही पास के रूप में मान्य होगा। खुले में 100 लोग और बंद स्थानों पर 50 लोग कार्यक्रम में शामिल हो सकेंगे। लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा। कोरोना संक्रमण का फैलाव रोकने के लिए लोगों को मास्क लगाना अनिवार्य है।-राकेश कुमार सिंह, एसडीएम देवबंद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed