{"_id":"579f96104f1c1bf7702b88df","slug":"bomb-bomb-shouted","type":"story","status":"publish","title_hn":"बम-बम के उद्घोष से गूंजे शिवालय ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बम-बम के उद्घोष से गूंजे शिवालय
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Tue, 02 Aug 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर के शिवचौक पर जलाभिषेक करते श्रद्धालु।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवरात्रि पर्व पर भगवान आशुतोष का श्रद्धा और उल्लास से जलाभिषेक किया गया। जिले भर के शिवालयों में कांवड़ियों और श्रद्धालुओं की कतार लगी रही। शिव चौक पर विशेष पूजा-अर्चना की गई। मंदिरों के आसपास पुलिस की कड़ी चौकसी रही।
सोमवार को श्रावण मास की शिवरात्रि पर अलसुबह से ही शिवालयों में श्रद्धालुओं की आवागमन शुरू हो गया था। शहर के शिवचौक स्थित शिव मूर्ति पर जलाभिषेक और पूजन के लिए मध्य रात्रि से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतार लग गई। भीड़ अधिक होने के कारण यहां पुलिस बल को तैनात किया गया। दिनभर यहां श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।
दोपहर में सिटी मजिस्ट्रेट राजेंद्र सिंह और सीओ सिटी डॉ तेजवीर सिंह ने पूजा अर्चना में भाग लिया। शिव भक्तों ने आज हुई बारिश में भी पूरे उत्साह के साथ दूध, दही, शहद, घी, बेलपत्र चढ़ाकर भगवान शंकर की आराधना की तथा कुछ भक्तों ने पंडितों से भगवान आशुतोष का रूद्राभिषेक भी करवाया।
विज्ञापन
गांधी कॉलोनी स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर, सुभाषनगर के शिव मंदिर, अनंतेश्वर महादेव मंदिर गांधी कालोनी, एसडी मार्केट स्थित शिव मंदिर, प्राचीन बोहरों वाले मंदिर, पंचमुखी के शिव मंदिर और नई मंडी के मंदिरों में श्रद्धालुओं ने शिव का जलाभिषेक किया। देहात में भी जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह रहा।
पहुंचे डाक कांवड़िए
सोमवार को भी हरिद्वार से गंगाजल लेकर डाक कांवड़ियों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। बाइक के अलावा चौपहिया वाहनों पर दिनभर डाक कांवड़िए गंगाजल लेकर आते रहे। उधर, पुरा महादेव पर शिव का जलाभिषेक कर लौटे कांवड़ियों ने अपने-अपने क्षेत्र के मंदिरों में भी गंगाजल से आराध्य देव शिव का जलाभिषेक किया।