{"_id":"659d9d1766bbcf12b208b6e8","slug":"bollywood-actor-nawazuddins-wife-did-not-appear-in-court-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1033-14821-2024-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: अदालत से - बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन की पत्नी कोर्ट में नहीं हुई पेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: अदालत से - बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन की पत्नी कोर्ट में नहीं हुई पेश
Wed, 10 Jan 2024 12:53 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Wed, 10 Jan 2024 12:53 AM IST
विज्ञापन
- अदालत ने सुनवाई के लिए आगामी तीन फरवरी नियत की है
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी समेत पांच परिजनों के विरुद्ध लंबित मामले में पत्नी आलिया न्यायालय में हाजिर नहीं हुई। अदालत ने सुनवाई के लिए आगामी तीन फरवरी नियत की है।
विशेष न्यायालय (पॉक्सो एक्ट) में आलिया के मुकदमे में सुनवाई होनी थी। वादिया ने अधिवक्ता के माध्यम से अदालत में हाजिरी माफी की अर्जी दाखिल की। तर्क दिया गया, आलिया विदेश में होने की वजह से कोर्ट में जवाब दाखिल करने के लिए पेश नहीं हो सकी हैं। विशेष पॉक्सो कोर्ट के पीठासीन अधिकारी रितेश सचदेवा ने अर्जी स्वीकार करते हुए प्रकरण की सुनवाई तीन फरवरी तक स्थगित कर दी।
विशेष शासकीय अधिवक्ता प्रदीप बालियान ने बताया अभिनेता की पत्नी आलिया ने पति सहित पांच के आरोपियों के विरुद्ध मुंबई पुलिस ने मामला दर्ज किया था। विवेचना के लिए केस को बुढ़ाना कोतवाली भेज दिया था। पुलिस ने जांच के बाद सभी आरोपियों को क्लीन चिट दी थी। मामले में वादिया को जवाब दाखिल करना है।