{"_id":"60cf8fc68ebc3e55e855e531","slug":"bollywood-actor-nawazuddin-siddiqui-planted-saplings-muzaffarnagar-news-mrt5437033101","type":"story","status":"publish","title_hn":"बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने किया पौधरोपण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने किया पौधरोपण
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर : बुढ़ाना में अपने फार्म हाउस पर नीम का पौधा लगाकर पौधरोपण कार्यक्रम का शुभारंभ करते अ
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने फादर्स-डे पर पौधरोपण किया। उन्होंने अपने फार्म हाउस और सफीपुर गांव में पांच हजार नीम के पेड़ लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया।
रविवार सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे नवाजुद्दीन अपने भाई फैजुद्दीन सिद्दीकी के साथ अपने सफीपुर गांव स्थित फार्म हाउस पर पहुंचे। नीम का पौधा लगाकर पौधरोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रेसवार्ता में उन्होंने बताया कि पांच हजार नीम के पौधे लगाएंगे। यह लक्ष्य वह एक वर्ष में पूरा कर लेंगे। प्रश्न के जवाब में उन्होंने बताया कि नीम के पेड़ से उन्हें बहुत लगाव है। नीम बहुत गुणकारी होता है। पिछले तीन वर्षों से पौधरोपण के बारे में योजना बना रहे थे। आज उनका सपना पूरा हुआ है। उन्होंने कोरोना महामारी को लेकर कहा कि खतरा टला नहीं कम हुआ है। इस महामारी से बचने के लिए सभी को कोरोनारोधी टीका जरूर लगवाना चाहिए। यह टीका पूरी तरह सुरक्षित है। मास्क लगाकर हम घर से बाहर निकलें और उचित दूरी बनाए रखें।
बच्चों की तरह करें देखभाल
नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि आज फादर्स-डे है। बहुत अच्छे मौके पर पौधरोपण कार्य का शुभारंभ हुुआ है। देश में प्रदूषण बढ़ता जा रहा है। इसको रोकने के लिए पौधरोपण जरूरी है। बढ़ते प्रदूषण से वातावरण में ऑक्सीजन की कमी आ रही है। कोरोना महामारी के चलते ऑक्सीजन की कमी से हमने अपनों का खोया है। हम सभी को एक-एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। अपने बच्चों की तरह उसकी देखभाल करें। तभी हम प्रदूषण पर नियंत्रण पा सकेंगे।