फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Bolero rider woman dies due to truck collision

ट्रक की टक्कर से बोलेरो सवार महिला की मौत

Fri, 27 Aug 2021 11:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
Bolero rider woman dies due to truck collision
सीएचसी में भर्ती सड़क दुघर्टना में घायल बच्चियां - फोटो : DEVBAND
देवबंद (सहारनपुर)। हाईवे पर बोलेरो कार में तेज गति से आ रहे ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। जिससे कार डिवाइडर के ऊपर से उछलकर सड़क के दूसरी तरफ खड़े ट्रक के नीचे जा घुसी। इस हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दंपती समेत चार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

नगर के रेलवे रोड स्थित बालाजी विहार कॉलोनी निवासी सुरेंद्र शर्मा अपनी पत्नी डोली शर्मा और पुत्री अवनि व वाणी के साथ बोलेरो कार द्वारा बृहस्पतिवार की रात्रि में रिश्तेदारी में सहारनपुर जा रहे थे। कार में उनके साथ कॉलोनी निवासी आढ़ती राजू कक्कड़ की पत्नी गुरमीत कौर (50) भी बैठी थीं। सुरेंद्र शर्मा कार चला रहे थे। रात्रि करीब 11 बजे जब वह सहारनपुर-मुजफ्फरनगर हाईवे स्थित जामिया तिब्बिया मेडिकल कॉलेज के समीप पहुंचे तो इसी दौरान पीछे से तेज गति से आए ट्रक ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे कार डिवाइडर के ऊपर से उछलकर सड़क के दूसरी तरफ खड़े ट्रक के नीचे जा घुसी। इस हादसे में गुरमीत कौर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सुरेंद्र शर्मा उनकी पत्नी डोली शर्मा और पुत्री अवनि व वाणी घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तथा घायलों को एंबुलेंस से उपचार के लिए सीएचसी में लाया गया। जहां चिकित्सकों ने डोली शर्मा की नाजुक हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जबकि गुरमीत कौर को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा गया। वहीं, कार में टक्कर मारने के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। सीओ रजनीश उपाध्याय ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी। शुक्रवार की दोपहर में मृतक गुरमीत कौर का अंतिम संस्कार कर दिया गया। ज्ञात रहे कि बीते दिन भी हाईवे पर दो अलग-अलग सड़क दुघर्टनाओं में एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई थी।

सड़क दुघर्टना में क्षतिग्रस्त बुलेरो गाड़ी

सड़क दुघर्टना में क्षतिग्रस्त बुलेरो गाड़ी- फोटो : DEVBAND

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed