Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Bolero and WagonR collide on highway; three injured

Muzaffarnagar News: हाईवे पर बोलेरो-वैगनआर की टक्कर, तीन घायल

Sat, 07 Nov 2026 11:41 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Bolero and WagonR collide on highway; three injured
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुढ़ाना। मेरठ-करनाल हाईवे पर इटावा गांव के पास शुक्रवार रात बोलेरो और वैगनआर कार की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में बोलेरो कार सड़क पर पलट गई, जिससे तीन ग्रामीण घायल हो गए। घायलों को कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

घायलों में वैगनआर कार चालक वैल्ली निवासी अभिषेक पंवार (30), डूंगर निवासी संजीव (28), बोलेरो चालक कुरालसी निवासी रामलाल (32) शामिल हैं।
पुलिस ने बताया कि बोलेरो सवार रामलाल देर रात इटावा गांव के पास एक होटल में खाना खाने के बाद अपने गांव वापस जा रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही वैगनआर कार ने उनकी बोलेरो में टक्कर मार दी। घटना की सूचना मिलते ही बायवाला पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

सीओ बुढ़ाना गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि घटना की तहरीर किसी भी पक्ष ने पुलिस को नहीं दी है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed