फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Body of Gurmeet was found in forest, he was preparing for marathon, mother bought him shoes by selling earring

UP: इस हालत में मिली छात्र की लाश, मां ने कान की बाली बेचकर दिवलाए थे जूते, कर रहा था मैराथन की तैयारी

Tue, 20 Jun 2023 12:15 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 20 Jun 2023 12:15 AM IST
सार

Muzaffarnagar News : दो दिन पहले संदिग्ध हालात में गायब हुए छात्र की लाश इस हालत में मिली। वहीं, मृत बेटे का चेहरा देखकर मां बेहोश हो गई। बताया गया कि मां ने कान की बाली बेचकर जूते दिवलाए थे। वह मैराथन की तैयारी कर रहा था।

विज्ञापन
Body of Gurmeet was found in forest, he was preparing for marathon, mother bought him shoes by selling earring
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर में भोपा क्षेत्र के योगेंद्र नगर से दो दिन पहले संदिग्ध हालात में गायब हुए छात्र गुरमीत का शव खुशीपुरा मार्ग के निकट घने जंगल के बीच पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फॉरेंसिक व डॉग स्क्वायड की टीम भी मौके पर पहुंची। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए कहा कि फोन कॉल के बाद गुरमीत घर से निकला था।

विज्ञापन


भोपा थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत सीकरी के मजरे गांव योगेंद्र नगर निवासी कामबीर का पुत्र गुरमीत (17) कक्षा 11 का छात्र था। शनिवार दोपहर अचानक लापता हो गया था। तलाश के दौरान गुरमीत की साइकिल गांव से लगभग 500 मीटर की दूरी पर मिली थी। गुरमीत के पिता कामबीर ने इस संबंध में पुलिस को सूचना दी, जिस पर पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर छात्र की बरामदगी के प्रयास शुरू कर दिए थे।

विज्ञापन

परिजन ग्रामीणों के साथ आसपास के जंगल में छात्र की तलाश में जुटे हुए थे, सोमवार को जैसे ही लोग योगेंद्र नगर खुशीपुरा मार्ग पर गांव से लगभग एक किलोमीटर दूर घने जंगल में पहुंचे तो गुरमीत का शव एक पेड़ से लटका मिला। सूचना पर भोपा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को पेड़ से उतारकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।

एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव, सीओ भोपा रामाशीष यादव, थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मौके पर पहुंचे।

यह भी पढ़ें: हादसे में उजड़ गया परिवार: माता-पिता की मौत से बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल, गम में डूबा पूरा गांव

छात्र मैराथन की कर रहा था तैयारी, मौत से गम
योगेंद्र नगर निवासी मृतक छात्र गुरमीत एनसीसी में बेहतरीन कैडेट होने के साथ ही दौड़ में कई मेडल जीत चुका था। मां ने बेटे को अपने कान की बाली बेचकर जूते दिलवाए थे। वह मैराथन की तैयारी में लगा हुआ था।

यह भी पढ़ें: UP: होटल में छापा पड़ते ही मचा हड़कंप, महिला मित्र के साथ पकड़ा गया मर्चेंट नेवी का कर्मचारी और फिर...

छात्र गुरमीत को दौड़ने का शौक था। पिता कामबीर, माता संगीता, दादी नगीना, बहन सोजना, मोहिना, छोटा भाई गोपी, पंचवीर, सम्राट गन्ना कोल्हू में मजदूरी कर उसका सहयोग करने लगे। मां ने बेटे को दौड़ने के लिए अपनी कान की बाली बेचकर जूते दिलवाए थे। इंटर कॉलेज भोकरहेड़ी के प्रधानाचार्य कैप्टन डॉ. प्रवीण कुमार चौधरी का कहना है कि गुरमीत कॉलेज की शान था, जिसने कई बार स्कूल का नाम रोशन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed