फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Body elections: Crown will adorn the head of a woman in Budhana

Muzaffarnagar News: बुढ़ाना - बुढ़ाना में महिला के सिर पर सजेगा ताज

Tue, 11 Apr 2023 01:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Tue, 11 Apr 2023 01:16 AM IST
विज्ञापन
Body elections: Crown will adorn the head of a woman in Budhana
- आरक्षित प्रत्याशियों के सपने हुए चूर
विज्ञापन

- 32 हजार 940 मतदाता चुनेंगे कस्बे की चेयरपर्सन
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
बुढ़ाना। सरकार ने निकाय चुनाव के लिए आरक्षण की अंतिम सूची जारी कर दी है। नगर पंचायत बुढ़ाना को सामान्य वर्ग महिला की श्रेणी में रखा गया है। इस चुनाव में फिर महिला के सिर पर चेयरपर्सन का ताज सजेगा। मतदाताओं की संख्या के अनुसार कस्बे में आधे से अधिक मुस्लिम मतदाता हैं। 32 हजार 940 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर कस्बे के लिए चेयरपर्सन का चुनेगें। मुस्लिम बाहुल्य सीट पर भाजपा प्रत्याशी चार बार चुनाव जीत चुके हैं।
निकाय चुनाव हेतु आरक्षण की अंतिम सूची जारी होते ही कस्बे के आरक्षित वर्ग के भावी प्रत्याशियों के सपने चूर हो गए। बुढ़ाना फिर सामान्य वर्ग महिला के लिए आरक्षित हो गया। मुस्लिम बाहुल्य कस्बे में भाजपा प्रत्याशी चार बार चुनाव जीत चुकेे हैं। इस सीट पर भाजपा के चुनाव चिह्न पर बाला त्यागी दो बार चुनाव जीत चुकी हैं। उनके पति जितेंद्र त्यागी भी कस्बे के विकास कार्यों तथा कस्बे में शांति व्यवस्था कायम करने के नाम पर भाजपा के चुनाव चिह्न पर ही दो बार चुनाव जीत चुके हैं।
विज्ञापन

कस्बे में करीब 15 हजार हिंदू मतदाता और करीब 17 हजार 900 मुस्लिम मतदाता हैं। कस्बे में मुस्लिम मतदाताओं की संख्या अधिक है। इसके बाद भी कस्बे में चार योजनाओं में कमल का फूल ही खिला है। 1995 में बाला त्यागी महिला सीट पर पहली बार चेयरपर्सन बनी थीं। 2017 में फिर से बाला त्यागी ने नगर पंचायत के अध्यक्ष पद पर अपना कब्जा जमा लिया था। इस बार फिर बुढ़ाना में सामान्य वर्ग की महिला के सिर पर चेयरपर्सन का ताज सजेगा। सपा व रालोद संयुक्त रूप से अपने प्रत्याशी को चुनावी मैदान में उतारेगी। हालांकि कई प्रत्याशी निर्दलीय भी चुनावी मैदान में आने के इच्छुक हैं। मुख्य मुकाबला गठबंधन प्रत्याशी का भाजपा प्रत्याशी के साथ होने की प्रबल संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed