फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Boat sent for Solani, Ganges, 14 sailors and 15 divers engaged

Muzaffarnagar News: सोलानी, गंगा के लिए मंगाई नाव, 14 नाविक और 15 गोताखोर लगाए

Sat, 08 Jul 2023 12:53 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jul 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
Boat sent for Solani, Ganges, 14 sailors and 15 divers engaged
उफान पर पुरकाजी खादर से बह रही सोलानी नदी
- शेरपुर, मजलिसपुर तौफिर, शुकतीर्थ में बाढ़ चौकी बनाई
विज्ञापन

- प्रशासन की बाढ़ से निपटने की तैयारी पूरी, 50 गांव चिह्नित


संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। पहाड़ों और मैदानी क्षेत्रों में हो रही लगातार बारिश से नदिया उफान पर है। गंगा और सोलानी में पानी बढ़ने से 50 गांव में बाढ़ का खतरा है। संभावित बाढ़ को देखते हुए 14 नाव मंगाई है। इसके लिए 14 नाविक और 15 गोताखोरो की व्यवस्था की गई है। इन सबको लाइफ जैकेट का वितरण किया गया है।
पुरकाजी खादर के 25 गांव सोलानी नदी में पानी बढ़ जाने से प्रभावित होते हैं। इसी तरह जानसठ तहसील के 25 गांव गंगा में पानी बढ़ जाने से प्रभावित होते हैं। सोलानी नदी में बाढ़ की स्थिति बनी है। जिला प्रशासन ने बाढ़ से निपटने की तैयारी पूरी कर ली है। जिला आपदा विशेषज्ञ ओमकार चतुर्वेदी ने बताया कि बाढ़ को देखते हुए जनपद के 50 गांव चिह्नित किए गए है। इन गांवों में आपदा प्रबंधन समिति का गठन किया गया है।
विज्ञापन

बताया कि सोलानी नदी और गंगा में बाढ़ को देखते हुए नाव मंगाई गई है। दो नाव सोलानी नदी पर लगाई गई हैं। 14 नाविक तैयार किए गए है और 15 गोताखोर को हर समय अलर्ट रहने के लिए कहा गया है। गोताखोर और नाविक को लाइफ जैकेट वितरित कर दी गई है। इसके साथ ही बाढ़ किट का वितरण किया गया है। बाढ़ किट में दवाएं, टार्च, बांस, पतवार आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा मुख्यमंत्री स्कूल सुरक्षा योजना के तहत 50 स्कूल चिह्नित किए गए हैं। सोलानी में पानी बढ़ने को देखते हुए बढ़ीवाला, शेरपुर खादर, अलमावाला, खेड़की, मजलिसपुर तौफिर और शुकतीर्थ में बाढ़ चौकी सक्रिय कर दी गई है।



कंट्रोल रूप पर कर सकते हैं फोन
जिला मुख्यालय पर बाढ़ कंट्रोल रूम बनाया गया है। कंट्रोल रूम का नंबर 0131-2436918 और मोबाइल नंबर 9412210080 रखा गया है। इसी के साथ ही टोल फ्री नंबर 1070 एक्टिवेट किया गया है।



गांवों में पानी निकासी को लगाई जेसीबी
एसडीएम सदर परमानंद झा ने बताया कि पुरकाजी खादर में सोलानी नदी में बाढ़ आने से 25 गांव प्रभावित है। जिन गांवों में पानी भरा है, वहां जेसीबी भेजकर पानी की निकासी कराई जा रही है। लेखपालों की ड्यूटी गांवों में लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed