फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Board examination started amid tight security

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बोर्ड परीक्षा शुरू

Wed, 19 Feb 2020 12:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
Board examination started amid tight security
नगर पालिका कन्या इंटर कालेज में परीक्षा केद्र पर पेपर का मिलान करती छात्राएं। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। मंगलवार से यूपी बोर्ड की परीक्षाएं कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरु हुई। हाई स्कूल के 1563 छात्र-छात्राओं ने हिंदी की परीक्षा छोड़ दी। शाम को इंटर हिंदी की परीक्षा हुई। पहले दिन कोई भी परीक्षार्थी नकल करते हुए नहीं पकड़ा गया।
विज्ञापन

जिले में यूपी बोर्ड की परीक्षा कराने के लिए 66 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इस बार 59809 परीक्षार्थी पंजीकृत है, जिनमें हाईस्कूल के 31650 और इंटर के 28159 विद्यार्थी शामिल है। मंगलवार को परीक्षाएं शुरू हुई। पहली पारी में हाईस्कूल हिंदी का पेपर हुआ। पंजीकृत 31706 परीक्षार्थियों में से 30147 छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे, जबकि 1563 ने परीक्षा छोड़ दी। प्राथमिक हिंदी के 62 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। शाम को दूसरी पारी में इंटर हिंदी का पेपर हुआ। वहीं, बोर्ड परीक्षा को नकल विहीन कराने को कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। जिले को पांच जोन और 16 सेंटरों में बांटा गया है। सभी परीक्षा केंद्रों और कक्षों में वायस रिकार्डर सीसीटीवी कैमरे लगे है। जीआईसी मुजफ्फरनगर में कंट्रोल रूम बना है, जहां से सभी परीक्षा केंद्रों में परीक्षा को लाइव दिखा जा रहा है।
विज्ञापन

सुबह सात बजे पहुंच गए थे परीक्षार्थी
मुजफ्फरनगर। पहली परीक्षा होने के कारण परीक्षार्थी सुबह सात बजे ही परीक्षा केंद्रों पर पहुंच गए थे, जबकि पेपर आठ बजे से शुरू हुआ। एसडी इंटर कॉलेज पर मौजूद छात्र अभिषेक, गौरव, मयूर ने बताया कि पहला पेपर था, इसलिए सीटिंग प्लान भी देखना था, तो जल्दी आए गए। परीक्षा केंद्रों के बाहर अभिभावकों की भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

सचल दस्तों का गठन, डीएम ने केंद्रों पर पहुंचीं
मुजफ्फरनगर। परीक्षा में छह सचल दल गठित किए गए है। डीआईओएस गजेंद्र कुमार, बीएसए राम सागरपति त्रिपाठी, डायट प्राचार्य भीम सिंह, प्रधानाचार्या अंजुम परवीन, अनुराधा पंवार, ललित मोहन गुप्ता के नेतृत्व में सचल दलों ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। डीएम सेल्वा कुमारी जे ने भी सरशादीलाल इंटर कॉलेज मंसूरपुर, जीआईसी भैँसी, पिकेट इंटर कॉलेज खतौली का निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed