फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Blow the money out of the girl's account

युवती के एटीएम से धोखाधड़ी करके 17 हजार निकाले

Thu, 05 Mar 2020 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Blow the money out of the girl's account
युवती के खाते से रुपये उड़ाए
विज्ञापन

खतौली। युवती के एटीएम से दो युवकों ने धोखाधड़ी से 17 हजार रुपये की नकदी निकाल ली। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दे दी है। मोहल्ला काजियान निवासी शीबा पुत्री मेहरबान बुधवार को एसबीआई शाखा के एटीएम से रुपये निकालने के लिए आई थी। इस दौरान एटीएम मशीन में दो युवक पहले से मौजूद थे। शीबा ने एटीएम में कार्ड डालकर रुपये निकालने की कोशिश की, लेकिन रुपये नहीं निकले। शीबा रुपये नहीं निकलने पर वहां से चली गई। दोनों युवक एटीएम के अंदर ही मौजूद थे। कुछ देर बाद शीबा के मोबाइल पर तीन बार 17 हजार रुपये निकलने का मेसेज आया। शीबा ने मेसेज पढ़ा तो उसके पैरों के नीचे से जमीन ही खिसक गई। शीबा और उसके परिजन एसबीआई शाखा के एटीएम पर पहुंचे और दोनों युवकों को तलाश किया, लेकिन दोनों युवक तलाश करने के बाद भी नहीं मिल सके। पीड़िता शीबा ने पुलिस को तहरीर लेकर कार्रवाई की गुहार की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed