Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   BLOs did not find 3.44 lakh voters at home.

Muzaffarnagar News: बीएलओ को घर पर नहीं मिले 3.44 लाख मतदाता

Sun, 28 Dec 2025 12:41 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Dec 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
BLOs did not find 3.44 lakh voters at home.
मुजफ्फरनगर। मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत गणना फॉर्म भरकर जमा करने का समय पूरा हो गया। 31 दिसंबर को जिले के 1768367 मतदाताओं की कच्ची मतदाता सूची (ड्राफ्ट रोल) प्रकाशित होगा। कुल तीन लाख 44 हजार 222 मतदाता अलग-अलग वजह से अभियान का हिस्सा नहीं बन सके।
विज्ञापन

जिले में 344222 मतदाताओं के रिकॉर्ड का मिलान वर्ष 2003 की मतदाता सूची से नहीं हुआ है। कच्ची सूची के बाद नोटिस दिए जाने की तैयारी है। जिले की छह विधानसभा क्षेत्र के कुल 21 लाख 12 हजार 586 मतदाता अभियान का हिस्सा थे। इनमें सिर्फ 17 लाख 68 हजार 367 मतदाताओं को डिजिटाइज्ड किया जा सका। जिले का एसआईआर 83.71 प्रतिशत रहा। कुल 16.29 प्रतिशत मतदाताओं का अलग-अलग वजह से मिलान नहीं हो सका है।
विज्ञापन

----------
57 हजार मतदाताओं का निधन
साल 2003 से अब तक 57185 मतदाता ऐसे सूचीबद्ध किए हैं, जिनका निधन हो चुका है। परिवार के सदस्यों ने बीएलओ को इसकी जानकारी दी। इसी वजह से इनके फार्म जमा नहीं हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------

ढूंढे नहीं मिल रहे 92 मतदाता
जिले के 92 हजार 447 मतदाता ढूंढे नहीं मिल रहे हैं। जबकि एक लाख 56 हजार 124 मतदाता ऐसे हैं, जो शिफ्ट हो चुके हैं। 27 हजार 961 मतदाता ऐसे हैं, जिनका मतदाता सूची में दो जगह नाम था। जबकि 10 हजार 505 अन्य ऐसे मिले, जिनकी जानकारी नहीं मिल सकी।
----------
अब इस तरह आगे बढ़ेगा अभियान
एडीएम प्रशासन संजय कुमार ने बताया कि 31 दिसंबर को कच्ची मतदाता सूची जारी होगी। इस पर 30 जनवरी 2026 तक दावे व आपत्तियां ली जाएंगी। 21 फरवरी 2026 तक नोटिस वाले प्रकरणों पर निर्णय और दावों एवं आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। 28 फरवरी 2026 को अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी जाएगी।
----------
सिसौली में शिफ्ट हो गए 932 मतदाता
सिसौली। कस्बे में कुल 11 हजार 282 मतदाताओं का एसआईआर हुआ। इनमें मृतक मतदाता लगभग 483, शिफ्टेड 932 और गैर हाजिर मतदाताओं की संख्या 319 रही। करीब 270 मतदाता ऐसे भी मिले, जिनकी दो जगह वोट बनी हुई थी।

----------
सपा नेता राजकुमार यादव की वोट कटी
मुजफ्फरनगर। एसआईआर अभियान के दौरान वर्ष 2003 की मतदाता सूची में नाम नहीं मिलने पर सपा नेता और दर्जा प्राप्त पूर्व राज्यमंत्री राजकुमार यादव सहित परिवार के चार सदस्यों की वोट कट गई है। यादव ने बताया कि उन्होंने अपना गणना प्रपत्र भरकर बीएलओ को दिया था लेकिन उनकी ओर से प्रपत्र यह कहते हुए डिजीटाइज्ड करने से इंकार कर दिया गया कि उसका विवरण 2003 की मतदाता सूची में नहीं मिल पा रहा। वर्ष 1995 से 2006 तक मीरापुर में मतदाता रहे। इसके पश्चात पुरकाजी विधानसभा क्षेत्र की देवपुरम काॅलोनी में शिफ्ट हो गए। वर्ष 2013 में प्रदेश सरकार में उन्हें अर्थ सांख्यकीय एवं नियोजन विभाग में राज्यमंत्री का दर्जा मिला। उन्होंने कहा कि जनता से अधिकारी छीना जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed