{"_id":"60bbc3908ebc3ef43b7052a3","slug":"bloody-struggle-between-two-sides-in-electoral-rivalry-muzaffarnagar-news-mrt541451990","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्षों में संघर्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्षों में संघर्ष
विज्ञापन
चुनावी रंजिश में दो पक्षों में खूनी संघर्ष
बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। गांव रायपुर अटेरना में चुनावी रंजिश के चलते दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे व धारदार हथियार चलने के साथ ही पथराव होने से अफरातफरी का आलम हो गया। संघर्ष में दोनों पक्षों से नौ लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है।
फुगाना थाना क्षेत्र के गांव रायपुर अटेरना निवासी ब्रह्मानंद की पड़ोसी इंदर के साथ हाल ही में हुए ग्राम प्रधान चुनाव को लेकर रंजिश चली आ रही है। दोनों पक्ष तभी से एक-दूसरे के विरोध में रहते हैं। शुक्रवार देर रात दोनों पक्षों के बीच मकान की छत से गिरने वाले पानी के पाइप को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। मामूली विवाद से शुरू हुुए विवाद में दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडों के साथ ही धारदार हथियार भी चले। इसके साथ ही दोनों ओर से पथराव भी किया गया। संघर्ष में ब्रह्मानंद पक्ष से बसंत, तुषार, प्रशांत व कपिल और इंदर पक्ष से कालू, अभिषेक, अमित, शिवम व अनुज गंभीर रूप से घायल हो गए। संघर्ष की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को ले जाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सीओ फुगाना शरद चंद शर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों में चुनावी रंजिश चल रही है। इसी रंजिश के चलते दोनों पक्षों के बीच पानी के पाइप को लेकर कहासुनी के बाद संघर्ष हो गया। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों पक्षों ने तहरीर दी है, जिसके आधार पर जांच की जा रही है। पुलिस ने कहा कि मामले की छानबीन के बाद आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।