फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Bloody clashes between the two sects

दो संप्रदायों के बीच खूनी संघर्ष

Sat, 07 May 2016 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Sat, 07 May 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
Bloody clashes between the two sects
invastegation - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर के मीरापुर कस्बे में महिलाओं से छेड़छाड़ के विवाद में दो संप्रदायों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर पथराव होने से अफरातफरी मच गई। संघर्ष में एक ही समुदाय के आठ लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


भाजपा नेता के घर पर भी पथराव किया गया। मामला दूसरे संप्रदाय से जुड़ा होने के कारण तनाव फैल गया। उधर, दूसरे पक्ष का आरोप है कि संघर्ष की शुरूआत बाइक से कुत्ता टकराने के कारण हुआ था।
विज्ञापन


एसपी देहात पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पथराव करने वाले चार लोगों को हिरासत में लिया गया है। घटना मीरापुर कसबे में रात दस बजे की है। छेड़छाड़ को लेकर दो संप्रदायों के लोग आमने सामने आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


देखते ही देखते दोनों समुदायों के बीच पथराव शुरू हो गया। देखते ही देखते लोगों की भीड़ जुट गई। मामला बढ़ा तो बाइक सवार युवक पक्ष के लोगों ने एक दूसरे पक्ष पर पथराव कर दिया। आरोप है कि भाजयुमो नेता गौरव भटनागर के घर पर भी पथराव किया गया।

इस दौरान सुमित, राजन, गौरव, हिमांशू, अर्पित, हर्षित, गौरव भटनागर, राजन भटनाकर समेत आठ लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल राजन को मुजफ्फरनगर रेफर किया गया है। बाकी घायलों को जानसठ में भर्ती कराया गया है। 

पथराव की सूचना पर एसपी देहात राकेश कुमार जौली आसपास के थानों की पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और लाठियां भांजकर भीड़ को खदेड़ा। पुलिस ने पथराव करने के आरोप में चार लोगों को हिरासत में लिया है।

घटना की सूचना पर भाजपा नेता वीरेंद्र कुतुबपुर भी मौके पर पहुंचे और पीड़ितों से जानकारी ली। एसपी देहात ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया।

देर रात भाजयुमो नेता गौरव भटनागर की ओर से थाने में तहरीर देते हुए नजमुद्दीन और कक्कड़ समेत 13 लोगों के खिलाफ परिवार की महिलाओं से छेड़खानी किए जाने और विरोध में पथराव करने का आरोप लगाया गया है।


उधर, दूसरे पक्ष के मुताबिक नवाब पट्टी निवासी निजामुद्दीन अपने एक साथी के साथ डॉक्टर से दवा लेकर बाइक से लौट रहा था। रामलीला भवन के पास बाइक कुत्ते से टकरा गई। आसपास के कुछ लोग उसे उठाने पहुंचे, तो उनसे कहासुनी हो गई। इसी विवाद में दोनों के बीच संघर्ष हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed