फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Bloody clash in two sections in Tulhedi, 10 injured

तुल्हेड़ी में दो वर्गों में खूनी संघर्ष, कई घायल

Sun, 08 Sep 2019 12:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Sep 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
Bloody clash in two sections in Tulhedi, 10 injured
17-मीरापुर के गांव तुल्हेड़ी में संघर्ष के बाद तैनात पुलिस बल। - फोटो : KHATAULI
तुल्हेड़ी में दो वर्गों में खूनी संघर्ष, 10 घायल
विज्ञापन

मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। गांव तुल्हेडी में शुक्रवार रात एक वर्ग के घरों की बिजली सप्लाई काटने को लेकर दो वर्गों के बीच विवाद हो गया। शनिवार सुबह एक वर्ग के लोगों ने दूसरे वर्ग के घरों में घुसकर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में एक वर्ग की महिलाओं समेत दस से अधिक लोग घायल हो गए। सात घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने ग्राम प्रधान व उसके बेटे को गिरफ्तार करते हुए कई अन्य को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।
मीरापुर थाना क्षेत्र के गांव तुल्हेड़ी में शुक्रवार रात समद पुत्र इलियास ने दूसरे वर्ग के घरों की बिजली सप्लाई काट दी थी। इसे लेकर दोनों वर्गों के बीच कहासुनी व हाथापाई हो गई, जिन्हें समझा-बुझाकर शांत कर दिया गया। आरोप है कि शनिवार सुबह खेतों में गए कश्यप समाज के युवकों पर दूसरे वर्ग के लोगों ने हमला कर दिया। युवक वहां से भागकर गांव में पहुंचे तो हमलावरों ने उनके घरों पर हमला कर दिया। हमलावरों ने जो भी सामने आया, उसे धारदार हथियारों से हमला कर लहूलुहान कर दिया। घर की महिलाओं के साथ बदसलूकी की गई। हमलावरों पर फायरिंग किए जाने का भी आरोप लगा। साथ ही प्रधान पर भी अपने घर पर बुला कर दरवाजा बंद करके हमला कराने का आरोप लगाया। सूचना पर पुलिस गांव में पहुंची और हमले में घायल यशपाल, मुकेश, लोकेश, रवि, सुनीता, किरण व फलिया समेत 12 लोगों को सीएचसी जानसठ ले जाकर भर्ती कराया। वहां से सात लोगों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। सूचना पर एसपी देहात आलोक शर्मा, सीओ जानसठ सोमेंद्र नेगी भारी पुलिस बल के साथ गांव में पहुंचे और ग्राम प्रधान फरजूद्दीन व उसके बेटे को गिरफ्तार कर लिया। छह अन्य हमलावरों को भी हिरासत में लिया गया है। गांव में तनाव के हालात हैं, जिसके मद्देनजर पुलिस बल तैनात किया गया है। पीड़ित पक्ष की ओर से रवि कश्यप ने हमलावरों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है।
विज्ञापन

इन्होंने कहा .........
एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि बिजली लाइन काटने को लेकर दो वर्गों के बीच संघर्ष हुआ है। हमले में शामिल ग्राम प्रधान व उसके बेटे को गिरफ्तार कर कई अन्य को भी हिरासत में लिया गया है। गांव में हालात पूरी तरह सामान्य हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed