फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Blood donation done on the foundation day of UP Lekhpal Association

‘योजनाओं के क्रियान्वयन में जिले को प्रथम स्थान दिलाएंगे’

Fri, 15 Nov 2019 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
Blood donation done on the foundation day of UP Lekhpal Association
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के स्थापना दिवस पर जिले के लेखपालों ने रक्तदान किया। इस अवसर पर आयोजित संकल्प विचार गोष्ठी में लेखपालों ने पूर्ण लगन, ईमानदारी और निष्ठा से कार्य कर योजनाओं के क्रियान्वयन में जनपद को प्रथम स्थान दिलाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सदर तहसील के लेखपाल संघ भवन में रक्तदान शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि डीएम सेल्वा कुमारी जे ने किया। उन्होंने कहा कि लेखपाल राजस्व में अहम भूमिका निभाते हैं। लेखपालों की जनपद स्तर की कोई समस्या है तो उसका तुरंत निस्तारण किया जाएगा। लेखपालों ने कहा कि प्रदेशीय आह्वान पर जहां वे आंदोलनरत हैं वहीं संकल्प लेते हैं कि केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन में जनपद को प्रथम स्थान दिलाने के लिए पूर्ण प्रयास करेंगे। शिविर में 51 लेखपालों ने रक्तदान किया। मौके पर सीडीओ आलोक यादव, एसडीएम सदर विजय कुमार, तहसीलदार पुष्कर नाथ चौधरी, सीएमओ डॉ पीएस मिश्रा, तहसीलदार न्यायिक मनोज कुमार, इंद्रदेव शर्मा, योगेश त्यागी, तेजवीर सिंह चौहान, अमलेश शर्मा, धर्मेंद्र शर्मा, विनोद कुमार आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष खचेड़ू खां राणा ने और संचालन जिला सचिव अनिल कुमार वर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed