{"_id":"60e742e88ebc3eec6e29417b","slug":"block-chief-election-supporters-of-anil-rathi-and-varsha-chaudhary-celebrated-muzaffarnagar-news-mrt546489664","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लॉक प्रमुख चुनाव : अनिल राठी, वर्षा चौधरी के समर्थकों ने मनाया जश्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लॉक प्रमुख चुनाव : अनिल राठी, वर्षा चौधरी के समर्थकों ने मनाया जश्न
विज्ञापन
अनिल राठी और वर्षा चौधरी के समर्थकों ने मनाया जश्न
मोरना/मुजफ्फरनगर। मोरना ब्लाक प्रमुख चुनाव में अनिल राठी परिवार का चौथी बार जीतना तय हो गया है। सदर ब्लाक में अमित चौधरी के परिवार को लगातार दूसरी बार सफलता मिली है। इस बार उनकी पत्नी वर्षा चौधरी का प्रमुख बनना तय हो गया है।
मोरना ब्लाक के गांव करहेडा निवासी भाजपा नेता अनिल राठी के परिवार के पास ब्लाक प्रमुख का पद वर्ष 2001 से लगातार है। चार बार ब्लाक प्रमुख पद पर जीत हासिल कर कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। मोरना ब्लाक प्रमुख पद पर 2001 से 2006 तक अनिल राठी, 2006 से 2011 तक ब्रिजेश राठी पत्नी अनिल राठी, 2016 से 2021 तक अनिल राठी प्रमुख रहे। इस बार मोरना ब्लाक प्रमुख पद पर अनिल राठी का निर्विरोध प्रमुख बनना तय हो गया है। सहायक निर्वाचन अधिकारी डॉ बिरेश सिंह ने बताया कि भोपा निवासी अफसाना पत्नी तोसीफ के प्रस्तावक राजकुमार ने शपथ पत्र देते हुए बताया कि वह किसी ब्लाक प्रमुख पद के प्रत्याशी का प्रस्तावक नहीं हैं, जिसके चलते करहेडा निवासी अनिल राठी का निर्विरोध चुना जाना तय हो गया है। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ वीरपाल र्निवाल, अमित राठी, राजेश चेयरमैन, मदन एडवोकेट, जोगेंद्र वर्मा, वेदवीर सहरावत, मोनू प्रधान ,मु़मताज चेयरमैन, अमित प्रधान, असलम, जोनी राठी आदि लोगों ने ब्लाक प्रमुख अनिल राठी को माला पहनाकर स्वागत किया।
सदर ब्लाक में बढेडी के अमित चौधरी परिवार का लगातार दूसरी बार प्रमुख चुना जाना तय हो गया है। खेती-किसानी के परिवार से जुड़ी वर्षा चौधरी का निर्विरोध सदर ब्लाक प्रमुख चुना जाना तय है। वे लगातार दो चुनाव से बीडीसी सदस्य हैं। गत योजना में उनके पति अमित चौधरी प्रमुख का फर्ज निभा चुके हैं। दौराला की मूल निवासी वर्षा पोस्ट ग्रेजुएट हैं। मां की जीत पर पुत्र पृथ्वी और बेटी शिवन्या भी खुश हैं। उनके गांव बढ़ेडी में भी जश्न का माहौल है। ससुर ब्रजपाल सिंह और सास सुमित्रा देवी ने बहू को आशीर्वाद दिया। इस मौके पर चौधरी सुखपाल सिंह, भोपाल सिंह, डॉ जितेंद्र पंवार आदि मौजूद रहे। वर्षा ने निर्विरोध जीत तय होने का श्रेय पार्टी के जिला नेतृत्व और केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान को दिया है।