{"_id":"5ff2032b8ebc3e40cf52e471","slug":"blo-did-not-reach-booths-commotion-muzaffarnagar-news-mrt5187472182","type":"story","status":"publish","title_hn":"बूथ पर नहीं पहुंचे बीएलओ, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बूथ पर नहीं पहुंचे बीएलओ, हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बूथों पर नहीं पहुंचे बीएलओ, हंगामा
मुजफ्फरनगर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर पूरे जिले में सरगर्मियां तेज हो गई है। रविवार को बूथों पर बीएलओ को नए वोट के लिए फार्म लेने थे, लेकिन अधिकतम बूथों पर बीएलओ पहुंचे ही नहीं। कुछ गांवों में इसे लेकर हंगामा भी हुआ।
जिले में ग्राम पंचायत चुनाव को लेकर वोट बनाने की प्रक्रिया चल रही है, जो लोग वोट बनने से रह गए थे, उनके फार्म जमा किए जाने की आखिरी तारीख तीन जनवरी थी। जिले के ग्रामीण क्षेत्र के सभी बूथों पर बीएलओ की ड्यूटी लगी थी। जनपद में बारिश होने के कारण लापरवाही के चलते काफी स्थानों पर बीलएलओ फार्म लेने के लिए पहुंचे ही नहीं। ऐसा ही प्रकरण पुरकाजी ब्लॉक के खाईखेड़ी गांव में देखने में आया, जहां बूथ पर वोट बनवाने व कटी वोटों की आपत्ति दर्ज कराने जब लोग पहुंचे, तो बीएलओ वहां से नदारद मिले। ग्रामीणों का कहना है की गांव की काफी वोट कटी हुई हैं, जिनके निस्तारण व आपत्ति के लिए आज अंतिम दिन बताया गया था। नई वोट बनवाने के लिए समस्या का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के मुताबिक पिछले काफी समय से बीएलओ गांव में नहीं दिखे हैं। ग्रामीणों ने पोलिंग बूथ पर प्रदर्शन कर प्रशासन से सहयोग की अपील की। वहीं, रोहाना गांव के नरेंद्र सैनी ने भी इसी तरह की शिकायत की। उन्होंने बताया कि बीएलओ गांव में नहीं पहुंचे, गांव के 150 से अधिक वोट बिना बने रह गए हैं, जिनके फार्म लोगों को जमा करने थे। बीएलओ के नहीं आने से सभी के फार्म बिना जमा हुए रह गए हैं। जिले के अन्य गांवों से भी इस तरह की शिकायतें सामने आई है। सहायक निर्वाचन अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि बीएलओ के साथ ऑन लाइन और तहसीलों में फार्म जमा करने की सुविधा भी ग्रामीणों को दी गई थी।