{"_id":"58d179bc4f1c1ba16e1a12ab","slug":"blast-of-powerhouse","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजलीघर की इनकमिंग में ब्लास्ट, इमारत का लेंटर और दीवार टूटी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजलीघर की इनकमिंग में ब्लास्ट, इमारत का लेंटर और दीवार टूटी
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Wed, 22 Mar 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
ब्लास्ट के बाद क्षतिग्रस्त हुआ बिजलीघर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुढ़ाना के कुरावा बिजलीघर की इनकमिंग में विस्फोट होने से बिजलीघर की दीवार भरभरा कर गिर गई। पूरी इमारत के लेंटर में दरारें पड़ गईं। गनीमत रही कि किसी कर्मचारी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। बिजली विभाग का लाखों रूपये का सामान जल गया।
तहसील क्षेत्र के गांव कुरावा व गढ़मलपुर सागड़ी के बीच बिजलीघर स्थित है। इस बिजलीघर से गांव खेड़ीगनी, गढ़मलपुर सागड़ी व कुरावा को बिजली की आपूर्ति होती है। सोमवार की रात के समय बिजलीघर पर संविदा कर्मचारी देशपाल ड्यूटी पर तैनात था। मंगलवार को प्रात: चार बजे अचानक बिजलीघर की इनकमिंग में जबरदस्त ब्लास्ट हुआ। इस ब्लास्ट के कारण बिजलीघर की दीवार भर भराकर गिर गई। इमारत के लेंटर में भी दरारें पड़ गई। बिजलीघर पर हुए धमाके से कुरावा व गढ़मलपुर सागड़ी गांवों में दहशत फैल गई।
ग्रामीण बिजलीघर की ओर दौड़ पडे़। बिजलीघर की हालत देखकर ग्रामीण दंग रह गए। घटना के दौरान बिजलीघर पर मौजूद देशपाल नामक संविदा कर्मचारी घटना का शिकार होने से बाल-बाल बच गया। इस घटना से बिजलीघर का लाखों रुपये का सामान जल गया। तीनों गांवों की विद्युत आपूर्ति भी ठप हो गई। एसडीओ शेखरचन्द ने बताया कि बिजलीघर की इनकमिंग में अधिक लोड के कारण तेल गर्म होने से बनी गैस से इनकमिंग में ब्लास्ट हुआ है। उन्होंने बताया कि दूसरी मशीन बिजलीघर पर पहुंचाकर जल्दी बिजलीघर चालू किया जाएगा।