{"_id":"60a2bc078ebc3e9ad03d5b17","slug":"black-fungus-patient-found-in-muzaffarnagar-muzaffarnagar-news-mrt5387619127","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर में ब्लैक फंगस का मरीज मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर में ब्लैक फंगस का मरीज मिला
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में ब्लैक फंगस का मरीज मिला
मुजफ्फरनगर। जिले में भी ब्लैक फंगस का मरीज मिला है, जो यहां एक कोविड सेंटर में भर्ती है। जांच के उपरांत उसे ब्लैक फंगस की पुष्टि हुई है। मरीज को उपचार के लिए मेरठ मेडिकल रेफर कर दिया गया है। ब्लैक फंगस का मरीज मिलने पर स्वास्थ्य विभाग और सतर्क हो गया है।
सीएमओ डॉ. एमएस फौजदार ने बताया कि सदर ब्लाक क्षेत्र में मेरठ रोड पर स्थित गांव निवासी 65 वर्षीय ग्रामीण को कोरोना संक्रमित पाए जाने पर परिजनों ने उसे शहर के बालाजी चौक के पास सैनी हार्ट एवं केयर अस्पताल के कोविड सेंटर में भर्ती कराया गया था। कोविड सेंटर संचालक डॉ. एमएन गर्ग के अनुसार मरीज की जांच कराने पर वह ब्लैक फंगस से पीड़ित मिला है। सीएमओ ने बताया कि मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में भी इसका उपचार नहीं है। इसलिए मरीज को मेरठ मेडिकल कॉलेज के लिए रैफर कर दिया गया है। सीएमओ ने बताया कि जनपद में मिलने वाला ब्लैक फंगस का यह पहला केस है।