फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   BKU's indefinite sit-in protest outside the bank continues.

Muzaffarnagar News: बैंक के सामने भाकियू का अनिश्चितकालीन धरना जारी

Wed, 14 Oct 2026 12:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
BKU's indefinite sit-in protest outside the bank continues.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुढ़ाना। ग्राहकों के साथ हुई धोखाधड़ी को लेकर भाकियू टिकैत का बैंक के सामने अनिश्चितकालीन धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। घटना के एक माह बाद भी पैसे न मिलने से ग्राहक परेशान दिखाई दिए। वरिष्ठ प्रबंधक नितिन वर्मा ने बताया कि सात ग्राहकों ने करीब चार लाख रुपये जमा कराए। 55 ग्राहकों ने करीब 20 लाख रुपये की निकासी की।
यूपी ग्रामीण बैंक में करीब 250 महिला एवं पुरुष ग्राहकों के साथ करोड़ों रुपये का घोटाला हुआ है। जांच अधिकारी केवल 8.56 करोड़ रुपये गबन बता रहे हैं। घटना के बाद से किसी भी ग्राहक को अब तक कोई पैसा नहीं मिला है। बैंक अधिकारियों की कार्यशैली, व्यवहार से नाराज भाकियू का अनिश्चितकालीन धरना आज दूसरे दिन भी जारी रहा।
विज्ञापन

दूसरे दिन भाकियू के तहसील अध्यक्ष संजीव पंवार ने कहा कि जब तक किसान व ग्राहक की एक-एक पाई नहीं मिलेगी भाकियू का अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा। जिला उपाध्यक्ष अनुज बालियान ने कहा कि घटना की सारी जानकारी भाकियू सुप्रीमो नरेश टिकैत को दे दी गई है। उनका धरना किसी भी समय एसडीएम अथवा सीओ कार्यालय के सामने तहसील परिसर में जा सकता है। धरनास्थल पर दूसरे दिन पप्पन सिंह, मनीष, नरेंद्र, रामबीर, अक्षय, याशीन, इसरार, लविश व विजय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
इनसेट
लखनऊ से आई टीम ने शुरू की जांच
शाखा प्रबंधक वैभव कुमार ने बताया कि अभी तक किसी भी ग्राहक के खाते में पैसा नहीं पहुंचा है। लखनऊ से आई ऑडिटर की टीम जांच कार्य में जुटी है। उन्होंने बताया कि जिन खातों की जांच पूरी हो जाएगी, लखनऊ मुख्यालय से संस्तुति के बाद उनके खाते में पैसे भेज दिए जाएंगे।

वरिष्ठ प्रबंधक नितिन वर्मा ने बताया कि मंगलवार को सात ग्राहकों ने अपने खाते में करीब 4 लाख रुपये जमा कराए। वहीं 55 ग्राहकों ने अपने खाते से करीब 20 लाख रुपये की निकासी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed