फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   BKU workers made Chhapar and Rohana toll free

भाकियू कार्यकर्ताओं ने छपार और रोहाना टोल फ्री कराया

Fri, 02 Jul 2021 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
BKU workers made Chhapar and Rohana toll free
भाकियू कार्यकर्ताओं ने छपार और रोहाना टोल फ्री कराया
विज्ञापन

छपार/ रोहाना (मुजफ्फरनगर)। गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों के साथ हुई मारपीट से भाकियू कार्यकर्ताओं में केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ आक्रोश भड़क गया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि भाजपा का लोकतंत्र में विश्वास नहीं है। बृहस्पतिवार को प्रदर्शनकारियों ने हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर जनपद में रोहाना टोल और छपार टोल को फ्री करा दिया। किसानों ने कहा कि जब तक आलाकमान का आदेश नहीं आएगा, तब तक टोल फ्री रहेगा।
छपार में हाईवे के छपार टोल प्लाजा पर भाकियू का धरना 37 वें दिन भी जारी रहा। गाजीपुर बॉर्डर की घटना के विरोध में कार्यकर्ताओं ने दोपहर 12 बजे से टोल फ्री कराकर सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। पुलिस भी मौके पर टोल चालू नहीं करा सकी। भाकियू के ब्लाक अध्यक्ष मांगेराम त्यागी ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर टोल पर लगे बैरियर हटा दिए और वाहनों को खुद खडे़ होकर निकलने दिया। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक मौके पहुंचे। स्थिति की नजाकत को भांपते हुए पुलिस बल चुपचाप खड़ा रहा। कोई भी प्रशासनिक अधिकारी मौके पर नही पहुंचा। देर शाम तक टोल फ्री चल रहा था। सरदार गुलजार सिंह, जसविंदर सिंह, भोपिंदर सिंह, रमनदीप, कय्यूम अंसारी, टून्नू बिसनपाल, काका त्यागी, राशिद त्यागी, राकेश व मनोज त्यागी मौजूद रहे।
विज्ञापन

रोहाना में सहारनपुर-मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे के रोहाना टोल प्लाजा पर ब्लॉक अध्यक्ष ठाकुर कुशल वीरसिंह के नेतृत्व में धरनारत कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार दोपहर एक बजे टोल फ्री करा दिया, जिससे टोल को आज लाखों के राजस्व का नुकसान हुआ। कार्यकर्ताओं ने कहा कि जब तक किसानों के हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी, तब तक सभी टोल फ्री रहेंगे। तहसील उपाध्यक्ष नवीन त्यागी, राजू पीनना, तोहिद हसन, मोहित त्यागी, आदेश बाबा, अमित त्यागी, अनिल त्यागी, अब्दुल समद, बबलू त्यागी, साजिद अली, लक्ष्य त्यागी, ठाकुर ईश्वर सिंह, अरुण शर्मा, लोकेश चौधरी, प्रयास त्यागी, गोगा शर्मा, संजू त्यागी, संदीप त्यागी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा सरकार किसान विरोधी
रतनपुरी। थाने पर भाकियू कार्यकर्ताओं ने खतौली तहसील अध्यक्ष कपिल सोम के नेतृत्व में सांकेतिक धरना दिया। कपिल सोम ने कहा कि गाजीपुर बॉर्डर पर भाजपा नेताओं ने भाकियू के पदाधिकारियों के साथ मारपीट की है। ब्लॉक अध्यक्ष सतेंद्र चौहान ने कहा कि भाजपा सरकार किसान विरोधी सरकार है। धरने में भाकियू के तहसील अध्यक्ष कपिल सोम, खतौली ब्लॉक अध्यक्ष सतेंद्र चौहान, जिला सचिव संदीप सोम, खड़क सिंह, धर्मेंद्र सिंह, देवेंद्र सोम, विनोद सोम, ओमप्रकाश पहलवान, पवन राणा, दिनेश शर्मा आदि उपस्थित रहे।
मंसूरपुर में धरना दिया
मंसूरपुर। जनविरोधी नीतियों के विरोध में भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने मंसूरपुर थाने पर धरना दिया। इस दौरान जिला महामंत्री नीरज पहलवान, वरिष्ठ नेता संजीव राठी, विकास बालियान, जगपाल सिंह, एहसान त्यागी, टीटू प्रधान, रणधौल सिंह, मोहित राठी, रजत राठी, गौरव, अंकित, देवेंद्र, कल्लू आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

प्रशासन ने एकतरफा कार्रवाई की
जानसठ। भारतीय किसान यूनियन के मंडल उपाध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा के नेतृत्व में किसान यूनियन के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों ने कोतवाली पर धरना प्रदर्शन किया। मंडल उपाध्यक्ष ने बताया कि गाजीपुर बॉर्डर पर भाकियू कार्यकर्ताओं और बीजेपी के कार्यकर्ताओं में झड़प हो गई थी। इस मामले में प्रशासन ने एकतरफा कार्रवाई की है। इसको लेकर प्रत्येक थाने पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान मुख्य रूप से ओम प्रकाश शर्मा, कृष्णपाल, पप्पू चौधरी, चंचल चौधरी, बिट्टू ठाकुर, सेंसर पाल, राजेंद्र बालियान आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed