फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   BKU will solve the revolution movement: Tikait

भाकियू करेगी हल क्रांति आंदोलन: टिकैत

Fri, 15 Nov 2019 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
BKU will solve the revolution movement: Tikait
भाकियू करेगी हल क्रांति आंदोलन: टिकैत
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि गन्ना मूल्य में प्रदेश सरकार ने कोई वृद्धि नहीं की है। गन्ने पर आने वाली लागत में काफी वृद्धि हुई है। किसानों की सिंचाई में प्रयोग होने वाली बिजली का मूल्य में दो गुना एवं खाद, डीजल, कीटनाशक आदि में लगभग 20 प्रतिशत से भी अधिक वृद्धि हुई है, जिससे गन्ना किसानों को लगातार नुकसान हो रहा है। गन्ने की रिकवरी में दो प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। शुगर मिलों को प्रत्येक क्विंटल पर 60 रुपये का लाभ हुआ है। भाकियू किसानों की समस्या को लेकर हल क्रांति आंदोलन करेगी।

भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि वर्तमान पेराई सत्र के आरंभ होने के बावजूद भी गन्ना मूल्य की घोषणा नहीं की गई है, जिससे किसानों में आक्रोश है। वर्तमान में गन्ना किसानों की उत्पादन लागत 300 रुपये प्रति क्विंटल से अधिक है। सरकार के वादे के अनुसार गन्ना किसानों को स्वामीनाथन कमेटी के हिसाब से लागत में 50 प्रतिशत जोड़कर गन्ना मूल्य की घोषणा की जानी आवश्यक है। भारतीय किसान यूनियन मांग करती है कि वर्तमान पेराई सत्र हेतु गन्ने का मूल्य 450 रुपये प्रति क्विंटल अविलंब घोषित किया जाए अन्यथा भारतीय किसान यूनियन के आह्वान पर 21 दिसंबर को सभी किसान जिला मुख्यालयों पर एकत्र होकर हल क्रांति आंदोलन की शुरूआत कर अपना विरोध दर्ज कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed